फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर की SDO को चेतावनी: लंबित शिकायतों से नाराज, बोले- अगली बैठक में आपका ही मुद्दा उठेगा - Faridabad News

Published on 14 जुल॰ 2026

फरीदाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में बैठक में कमिश्नर कार्रवाई करने को लेकर एसडीओ को चेतावनी देते हुए। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में बैठक में कमिश्नर कार्रवाई करने को लेकर एसडीओ को चेतावनी देते हुए।

फरीदाबाद में बिना अनुमति बनी चौथी मंजिलों के निर्माण मामला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उठने के बाद निगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा से सख्त तेवर दिखाए है। कमिश्नर ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही SDO को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सभी शिकायतों का पर कार्रवाही नही की गई तो अगली बैठक में उसका खुद का मुद्दा रखा जाएगा।

इस सख्ती के बाद नगर निगम के अन्य जोन के अधिकारियों में भी हड़कंप और जवाबदेही का माहौल देखा जा रहा है

SDO को चेतावनी का वीडियो आया सामने

निगम कमिश्नर के द्वारा SDO को चेतावनी देने का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल ये पुरा मामला सोमवार को सेक्टर 12 के एचएसवीपी सामुदायिक सेंटर का है। जहां पर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ग्रीवेंस कमेटी की बैठक ले रही थी। बैठक मेंदयालबाग एरिया में एक चौथी मंजिल के निमार्ण की शिकायत निगम को काफी समय से किसी ने की हुई थी।

बैठक में शिकायत पर चौथी मंजिल की छत तोड़ने के आदेश देते हुए मंत्री आरती राव।

बैठक में शिकायत पर चौथी मंजिल की छत तोड़ने के आदेश देते हुए मंत्री आरती राव।

ग्रीवेंस कमेटी में पहुंचा मामला

निगम द्वारा उस पर कोई कार्रवाई नही हुई, तो मामला ग्रीवेंस कमेटी में पहुंच गया। जहां पर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा को इस शिकायत को लेकर जबाव देने था। बैठक में शिकायत पर सुनवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से चौथी मंजिल को तोड़ने के आदेश दिए।

दूसरे अधिकारियों में हड़कंप मचा

इसके बाद बैठक में नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा को चेतावनी भरे लहजे में बोलते हुए कहा कि चौथी मंजिल की इस शिकायत के बाद जो भी दूसरी शिकायते उन पर जल्द-जल्द से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्त रहते अगर ऐसा नही हुआ, तो ग्रीवेंस की अगली बैठक में उनका ( SDO) मुद्दा उठाया जाएगा। जिसके बाद अब दूसरे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रविवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

रविवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

पड़ोसियों के मकान पर भी खतरा

एनआइटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति के ही स्टिल्ट पार्किंग प्लस फोर्थ मंजिल का निर्माण किया जा रहा है। इससे न सिर्फ नियमों का उल्लघंन होता है। बल्कि पड़ोसी के मकान पर भी खतरा बना रहता है। मेयर के समाधान शिविर में भी कई बार यह मामला उठा है।

इसके साथ ही एनआइटी और बड़खल क्षेत्र में कई बिल्डरों ने ही नियमों को ताक पर रखकर चौथी मंजिल का निर्माण किया हुआ है। यह लोगों को बहलाकर फ्लोर भी बेच देते हैं। एनआइटी दो में पिछले माह तोड़फोड़ शाखा की ओर से चौथी मंजिल को तोड़ने की कार्रवाई भी की गई थी।

निर्माण चिन्हित करने का काम शुरू

नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर किए गए निर्माणों की सूची बनानी शुरू कर दी गई। जिसके बाद सभी पर कार्रवाही की जाएगी। निगम पहले से भी इस तरह के निमार्ण तोड़ते आ रहा है। सरकार ने पहले से ही चौथी मंजिल के निमार्ण पर रोक लगाई हुई है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग: बैटरी में कई बार धमाके, शॉर्ट सर्किट की आशंका; बाल-बाल बचे दोनों युवक

    बैटरी में कई बार धमाके, शॉर्ट सर्किट की आशंका; बाल-बाल बचे दोनों युवक|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अब्दुल रहमान हत्याकांड में गैंगस्टर अबू जाट पर आरोप तय: अब सेशन कोर्ट में चलेगा केस; हाई सिक्योरिटी वार्ड में पत्थर मारकर की थी हत्या

    अब सेशन कोर्ट में चलेगा केस; हाई सिक्योरिटी वार्ड में पत्थर मारकर की थी हत्या|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद की आगरा नहर से मिला महिला का शव: डेडबॉडी बहती देख राहगीरों ने बुलाई पुलिस; पहचान करने में जुटी टीम

    डेडबॉडी बहती देख राहगीरों ने बुलाई पुलिस; पहचान करने में जुटी टीम|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में नहर में कूदे महिला-युवक के शव मिले: दोनों के चेहरे पर थे चोट के निशान; लेडी ब्यूटी पार्लर संचालिका, युवक का भाई हरियाणा पुलिस में

    0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर