Published: Saturday, July 18, 2026, 15:56 [IST]
Shah Rukh Khan Religion: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भले ही अब कम फिल्में करते हों लेकिन उनकी कहानियों के चर्चे आज भी होते रहते हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 35 साल पूरे हो चुके हैं और आज भी इस जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। इस दोड़ी की मिसाल दी जाती है।
शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी
आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी का सफर बिल्कुल आसान नहीं था। अलग-अलग धर्म से होने की वजह से गौरी के परिवार को शुरुआत में इस रिश्ते को स्वीकार करने में काफी परेशानी हुई थी।
शादी से पहले हिंदू थीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी
मुश्ताक शेख की किताब 'Shah Rukh Can' के मुताबिक गौरी खान का सरनेम शादी से पहले छिब्बर था। वह हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थीं। गौरी छिब्बर एक पंजाबी-हिंदू ब्राह्मण परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम दिवंगत कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर है, जो कि पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले थे। शाहरुख खान मुस्लिम थे और गौरी हिंदू, ऐसे में गौरी के परिवार वालों को उनका रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।
गौरी से शादी के लिए हिंदू बन गए थे शाहरुख खान?
-आपको बता दें कि गौरी के परिवार का भरोसा जीतने के लिए शाहरुख खान ने अपना नाम तक बदल लिया था। उन्होंने गौरी के परिवार वालों के सामने खुद को 'जितेंद्र कुमार तुल्ली' बताया था। 'जितेंद्र' नाम शाहरुख खान ने इसलिए चुना था क्योंकि उनकी दादी को लगता था कि उनका चेहरा एक्टर जितेंद्र से मिलता है जबकि 'तुल्ली' दिवंगत एक्टर राजेंद्र कुमार के पूरे नाम से लिया गया था। इतना ही नहीं, शादी के दौरान गौरी ने भी निकाह के लिए 'आयशा' नाम अपनाया था। शाहरुख खान ने बाद में एक इंटरव्यू में गौरी के नए मुस्लिम नाम के बारे में लोगों को बताया था।
-वहीं साल 2008 में दिए एक इंटरव्यू में गौरी खान ने बताया था कि उनके माता-पिता अंतरधार्मिक (Interfaith) शादी को लेकर सहज नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने कुछ समय के लिए शाहरुख खान का नाम 'अभिनव' रख दिया था ताकि उन्हें एक हिंदू लड़का समझा जाए। हालांकि गौरी ने बाद में इस फैसले को बचकाना और नासमझी भरा बताया था।
गौरी ने कहा- छोटी उम्र में गलत फैसला लिया था
'फर्स्ट लेडीज' शो में अबू जानी और संदीप खोसला से बातचीत के दौरान गौरी खान ने कहा था- उस समय मैं और शाहरुख खान, दोनों काफी छोटे थे। कम उम्र में शादी का फैसला और फिर फिल्मों से जुड़े अलग धर्म के इंसान से रिश्ता होने की वजह से हमने ऐसा कदम उठाया था लेकिन आज मुझे लगता है कि वो सही फैसला नहीं था।
कौन-सा धर्म मानते हैं शाहरुख खान के तीनों बच्चे?
-आपको बता दें कि शादी के बाद शाहरुख खान और गौरी खान ने हमेशा दोनों धर्मों का सम्मान किया है। उन्होंने अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की परवरिश भी इसी सोच के साथ की है। शाहरुख खान का मानना है कि धर्म से पहले इंसानियत सबसे जरूरी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब बच्चे उनसे उनका धर्म पूछते हैं तो वह जवाब देते हैं कि सबसे पहले वह भारतीय हैं और उनका सबसे बड़ा धर्म मानवता है।
-गौरी खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर में दिवाली और ईद दोनों पूरे उत्साह से मनाई जाती हैं। दिवाली की पूजा वो कराती हैं जबकि ईद के मौके पर शाहरुख खान सभी रस्में निभाते हैं। उनके मुताबिक बच्चों ने हमेशा दोनों परंपराओं को खुले दिल से अपनाया है और परिवार में यही खूबसूरती सबसे खास बात है।