Shahrukh Khan: CJP प्रोटेस्ट पर चुप, लंदन में फैमिली संग वेकेशन मना रहे शाहरुख खान, तस्वीर वायरल - Haribhoomi

Published on 25 जुल॰ 2026

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लंदन में छोटा-सा ब्रेक लिया। परिवार की इस आउटिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan family

फैमिली संग वेकेशन पर नजर आए शाहरुख खान

  • Published: 25 Jul 2026, 03:27 PM IST
  • Last Updated: 25 Jul 2026, 03:27 PM IST

Shahrukh Khan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। कई बॉलीवुड सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं, लेकिन अभिनेता शाहरुख खान ने अब तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। इसी बीच शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिताते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान के साथ दिखाई दे रहे हैं।

कैजुअल लुक में दिखे शाहरुख, गौरी और सुहाना
वायरल वीडियो में शाहरुख खान एक इमारत के बाहर नजर आए, जहां उन्होंने लो-प्रोफाइल रहने की कोशिश की। अभिनेता ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर नीले रंग की हुडी जैकेट, काले कार्गो ट्राउजर और स्नीकर्स पहन रखे थे। उन्होंने अपने सिर पर हुड भी डाला हुआ था।

#SuhanaKhan spotted in London along with #ShahRukhKhan and #GauriKhanpic.twitter.com/AeH3ZiDO9M

— Suhana Khan (@SuhanaKhanClub) July 25, 2026

वहीं, गौरी खान डेनिम जैकेट और कैजुअल आउटफिट में दिखाई दीं, जबकि सुहाना खान ने ग्रे रंग की स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी। तीनों कुछ देर बातचीत करते नजर आए और फिर साथ में वहां से निकल गए।

— 🦋 ʀᴜʜɪ 🦋 (@ruhi_srkain) July 24, 2026

छात्र आंदोलन के बीच शाहरुख की चुप्पी
देश में शिक्षा व्यवस्था और अन्य मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शाहरुख खान की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कई फिल्मी हस्तियां छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं, वहीं शाहरुख ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे कुछ कथित बयानों की पुष्टि नहीं हुई है और अभिनेता की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

'किंग' की शूटिंग के बीच मिला छोटा ब्रेक
बताया जा रहा है कि लंदन की यह यात्रा शाहरुख खान के लिए काम के बीच लिया गया एक छोटा ब्रेक है। पिछले कुछ महीनों से अभिनेता निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं।

फिल्म की शूटिंग यूरोप और अफ्रीका के कई देशों में की गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म में नजर आएगी दमदार स्टारकास्ट
'किंग' में शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर मानी जा रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

कब रिलीज होगी 'किंग'?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' को साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।