SIR पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज हो गया। चुनाव आयोग से 100 मीटर दूर राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस 300 सांसदों की आयोग से मुलाकात की मांग पर अड़ी है।
दिल्ली में SIR को लेकर शुरू हुआ विपक्ष का विरोध मंगलवार शाम तक एक बड़े राजनीतिक टकराव में बदल गया। संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक के सांसदों को पुलिस ने रोक दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठ गए, लेकिन बाद में राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब सवाल सिर्फ प्रदर्शन का नहीं, बल्कि उस मुलाकात का है जिसे लेकर कांग्रेस ने आयोग को औपचारिक चिट्ठी भी भेजी है।
आयोग से 100 मीटर दूर रुके राहुल, फिर हिरासत
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस आकाशवाणी परिसर में बैठे थे, वहां से चुनाव आयोग का कार्यालय करीब 100 मीटर दूर है। राहुल लगातार आयोग तक जाने की मांग करते रहे। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और बाद में राहुल को हिरासत में लेकर परिसर से बाहर ले जाया गया। कई अन्य विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।
Scroll to load tweet…
यह भी पढ़ें: CEC Protest: ‘मैं इस देश में कहां बैठ सकता हूं?’ Rahul Gandhi का ज्ञानेश कुमार पर करारा प्रहार
300 सांसदों से मुलाकात की शर्त
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए औपचारिक पत्र भेजा है। राहुल गांधी की मांग है कि तीनों चुनाव आयुक्तों से करीब 300 विपक्षी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करे। अगर आयोग अगले एक-दो दिन में मुलाकात का भरोसा देता है तो राहुल अपना धरना खत्म कर सकते हैं।
सत्ता पक्ष ने बताया ‘ड्रामा’, विपक्ष का हमला
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए इसे ‘ड्रामा’ बताया और कांग्रेस को चुनावी जनादेश पर ध्यान देने की नसीहत दी। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने पुलिस से सवाल किया कि अगर उन्हें यहां से हटाया जा रहा है तो वह देश में कहां बैठकर अपनी बात रखें। विपक्ष SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोग से जवाब मांग रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में BNSS की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का भी हवाला दिया है।
यह टकराव अब इस बात पर टिक गया है कि चुनाव आयोग विपक्षी सांसदों को कब और किस प्रारूप में मुलाकात का समय देता है। फिलहाल राजनीतिक लड़ाई सड़क से निकलकर सीधे आयोग के दरवाजे तक पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट की 12 तस्वीरें: उदास दिखीं प्रियंका तो कभी कंधे पर हाथ रखे नजर आए राहुल गांधी
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।