'मैं मराठी परिवार से हूं जहां...', बहन का सपना टूटने पर भी नहीं झुकीं Sonali Bendre; जिद के आगे हारे मां-बाप - sonali bendre reveals how her stubborn nature helped her enter bollywood because her sisters dream was never fulfilled

Published on 16 अक्टू॰ 2026

90 के दशक में अपने मासूम चेहरे से ही सबका दिल जीत लेने वाली सोनाली ब्रेंद्रे ने पहली बार बताया ...और पढ़ें

सोनाली ब्रेंद्रे की जिद के आगे झुके माता-पिता/फोटो-इंस्टाग्राम

सोनाली ब्रेंद्रे की जिद के आगे झुके माता-पिता/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जिद की वजह से बॉलीवुड में एंट्री कर पाईं सोनाली 

  2. बचपन में आंखों के सामने टूटता दिखा था बहन का ड्रीम 

  3. एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की बचपन की कहानी

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। फिल्मों और टीवी में तीन दशक से ज्यादा समय से सक्रिय अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर में अलग-अलग तरह का काम किया। गैर फिल्मी परिवार से आने वाली सोनाली की बड़ी बहन को एक तरफ एयर होस्टेस बनने का भी मौका नहीं मिला, लेकिन सोनाली ने अपनी जिद से फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी अलग पहचान बनाई।

सोनाली कि जिद के आगे झुक गए थे माता-पिता

इन दिनों करियर में अलग-अलग तरह के काम कर रहीं सोनाली का कहती है, "मैंने फिल्मों में काम शुरू किया, वही अपने आपमें एक अलग बात थी। मेरे परिवार में इंजीनियर, डॉक्टर, पढ़ाई-लिखाई वाले लोग हैं। मैं एक बहुत ही मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन परिवार से आती हूं, जिसका फिल्मों या इस इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "जब मेरी बड़ी बहन ने माता-पिता को बताया था कि उन्हें एयर होस्टेस बनना है तो सभी ने मना कर दिया। उन्होंने पढ़ाई की और दूसरा काम किया। कुछ वर्ष बाद मैंने उनसे कहा कि ताई (बड़ी बहन), मैं समझ सकती हूं कि तुम्हें कैसा लगा होगा? जब मुझे अपने मन का काम करने को मिला, पर तुम्हें मम्मी-पापा ने नहीं करने दिया? तब उन्होंने कहा कि असल में मम्मी-पापा ने तुम्हें भी न कहा था, पर तुम्हारी जिद थी कि मुझे करना है और तुमने वो किया। मुझमें वो दृढ़ता, वो जिद नहीं थी।

Untitled design - 2026-10-16T102935.586

'मैंने कोई एक्टिंग ट्रेनिंग नहीं ली है'

सोनाली ब्रेंद्रे ने एक्टिंग जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा, "जब मैं फिल्मों में आई तो मैंने एक्टिंग का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था। मैं काम के साथ सीख रही थी। उस समय मुझे लगता था कि सबको काफी आता है और मुझे कुछ नहीं आता। इसलिए मुझे लगातार कुछ अलग करना पड़ता था ताकि अगर एक काम नहीं चला तो दूसरा कर सकूं।

Untitled design - 2026-10-16T103039.369

90 के दशक में अपना सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस सोनाली ब्रेंद्रे इन दिनों फिल्मी परदे से दूर ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी की दुनिया में लगातार एक्टिव हैं। वह कलर्स के नए शो पति-पत्नी और पंगा सीजन 2 में बतौर होस्ट लौटीं, जिसमें उनका साथ मुन्नवर फारुकी दे रहे हैं।