Sonu Nigam: ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के बीच गाने लगे सोनू निगम, दर्द में भी नहीं छोड़ा संगीत का साथ; VIDEO VIRAL - Haribhoomi

Published on 9 अग॰ 2026

सोनू निगम का सर्जरी के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। दर्द के बावजूद उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में मोहम्मद रफी का 'सुहानी रात ढल चुकी' गाना गाकर सबको चौंका दिया।

Sonu Nigam

Sonu Nigam Sugery Video

  • Published: 09 Aug 2026, 01:58 PM IST
  • Last Updated: 09 Aug 2026, 01:58 PM IST

Sonu Nigam: सोनू निगम अपनी आवाज और संगीत के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में सर्जरी के दौरान भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। दर्द और इलाज के बीच सोनू निगम ने महान गायक मोहम्मद रफी का मशहूर गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाया।

ऑपरेशन थिएटर में गाया गाना
सोनू निगम ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं और मेडिकल टीम उनके इलाज में लगी हुई है। इसी दौरान सोनू ने अचानक गाना शुरू कर दिया। उन्होंने 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' का मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाया। सोनू ने यह गाना डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए गाया।

दर्द में भी संगीत का साथ

वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने बताया कि यह मेडिकल टीम के लिए उनका अचानक किया गया एक छोटा सा परफॉर्मेंस था। उन्होंने दर्द के बीच गाने को संगीत की खुशी से जोड़ा। सोनू के लिए मोहम्मद रफी हमेशा से खास रहे हैं। वह रफी साहब को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी गायकी से काफी प्रेरित रहे हैं। ऐसे में सर्जरी के दौरान भी उन्हीं का गाना गाना उनके संगीत प्रेम को दिखाता है।

सर्जरी की वजह नहीं बताई
सोनू निगम ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि उनकी किस तरह की सर्जरी हुई है। हालांकि, वीडियो में मेडिकल टीम उनके हाथ की उंगली पर इलाज करती दिखाई दे रही है। इससे पहले जून 2026 में सोनू को गर्दन की नस दबने और उससे जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वायरल वीडियो में हुई मौजूदा सर्जरी इसी समस्या से जुड़ी है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ
सोनू निगम का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस और कई सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लोग उनकी हिम्मत और संगीत के प्रति जुनून की तारीफ कर रहे हैं। श्रेया घोषाल ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनू के संगीत के प्रति समर्पण की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिंगर श्रद्धा पंडित ने भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की।

यह भी पढ़े-  छात्र आंदोलन पर सवाल सुनते ही बदले सोनू निगम के तेवर; सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल!