Spider Man Box Office भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन का जलवा, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले इतने करोड़

Published on 29 जुल॰ 2026

Jul 29, 2026 11:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Spider Man Brand New Day Advance Day Collection: स्पाइडर मैन 30 जुलाई को भारत में रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अपने नाम खास रिकॉर्ड कर लिया है।

Spider Man A brand new day advance collection

स्पाइडर मैन- अ ब्रैंड न्यू डे एडवांस बुकिंग कलेक्शन

अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन- अ ब्रांड न्यू डे 30 जुलाई को भारत में रिलीज होने जा रही है। मार्वल की फिल्मों का भारत में भी बड़ा फैन बेस है। लोग स्पाइडर मैन- अ ब्रांड न्यू डे को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बात का पता फिल्म की एडवांस बुकिंग से पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में स्पाइडर मैन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 35 करोड़ के पार पहुंच गया है।

प्री-सेल्स में कितनी हुई स्पाइडर मैन- अ ब्रांड न्यू डे की कमाई?

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, टॉम हॉलैंड ने भारत में 35.40 करोड़ से ज्यादा की कमाई एडवांस बुकिंग में कर ली है। फिल्म की प्री-सेल्स ने स्पाइडर मैन को भारत में 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग में से एक के लिए तैयार कर दिया है।

पहले दिन कितनी हो सकती है फिल्म की कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि टॉम हॉलेंड की ये फिल्म पहले दिन 50 से 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। sacnilk.com के मुताबिक, 30 जुलाई के लिए फिल्म के लगभग 3 लाख 69 हजार 500 टिकट बिक चुके हैं।

स्पाइडर मैन नेशमल चेन टिकट्स सेल्स की टॉप हॉलीवुड ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अवेंजर्स: एंडगेम ( प्री सेल्स में10 लाख से ज्यादा बिके थे), दूसरे पर स्पाइडर मैन नो वे होम (5.50 लाख टिकेट सेल), तीसरे नंबर पर एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (4.86 लाख), चौथे पर स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे (3.69 लाख से ज्यादा) और पांचवे पर डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (3.90 लाख टिकेट सेल्स) है।

क्या है दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में टिकट की कीमतें?

फिल्म के टिकेट्स की कीमतों की बात करें तो BookmyShow के मुताबिक, दिल्ली में फिल्म के रेगुलर टिकेट 250 रुपये, वहीं, प्रीमियम सीट्स के टिकेट 2,400 रुपये हैं। मुंबई में टिकट की कीमतें 2700 रुपये और बेंगलुरु में टिकेट की कीमत 3700 हैं।

स्पाइडर मैन- अ ब्रांड न्यू डे के बारे में

स्पाइडर मैन- अ ब्रांड न्यू डे मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्सिटी (MCU) की 38वीं फिल्म है। वहीं, स्पाइडर मैन सीरीज (MCU) की चौथी फिल्म है। इस फिल्म को डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक और जॉन बर्नथल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

MCU की स्पाइडर मैन फिल्मों के नाम

MCU के स्पाइडर मैन सीरीज में पहली फिल्म है स्पाइडर मैन होमकमिंग (2017), दूसरी है स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम (2019), तीसरी है स्पाइडर मैन- नो वे होम (2021) है। इन सभी फिल्मों ने भारत में अच्छी कमाई की है।