Spirit: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' से नहीं भिड़ेंगे प्रभास, 'स्पिरिट' पोस्टपोन! अब कब होगी रिलीज?

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Prabhas Spirit Postponed: प्रभास, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय स्टारर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की क्राइम एक्शन फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय थी. पर अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस पिक्चर की रिलीज तय डेट से पोस्टपोन हो चुकी है. मेकर्स का प्लान 2027 में ही आखिर तक फिल्म को रिलीज करने का है. इस पोस्टपोन से सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ और ‘स्पिरिट’ के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश का मामला टल गया है.

दरअसल, वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बनी ‘मॉन्स्टर’ भी ईद 2027 के मौके पर ही रिलीज होने के लिए तय है. अभी फाइनल रिलीज डेट का तो ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स की तरफ से ये जरूर कहा गया कि ये फिल्म ईद पर आएगी. यानी 9-10 मार्च के आसपास. ऐसे में अगर ‘स्पिरिट’ भी 5 मार्च को रिलीज हो जाती, तो दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव होता. लेकिन बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट की मानें तो अब ‘स्पिरिट’ के मेकर्स मार्च 2027 में अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे.

अब कब रिलीज होगी ‘स्पिरिट’?

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि मेकर्स ‘स्पिरिट‘ को क्यों पोस्टपोन कर रहे हैं, इसके पीछे की वजह को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. अब इस पिक्चर के लिए मेकर्स किसी दूसरी तारीख को लेकर विचार कर रहे हैं. साल 2027 के आखिर में अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि, इस पोस्टपोन होने को लेकर अभी ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है. जब मेकर्स इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे, तभी क्लियर होगा कि आखिर ‘स्पिरिट’ को पोस्टपोन करने का फैसला क्यों किया गया.

ये भी पढ़ें-

क्या आप अब भी वर्जिन हैं.करण जौहर ने पूछा सवाल, सलमान खान बोले- कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल

सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे सनी देओल, स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक तो फिल्मी पर्दे पर टशन क्यों?

‘स्पिरिट’ में विलेन के रोल में विवेक ओबेरॉय

‘स्पिरिट’ में जहां एक तरफ प्रभास हीरो के रोल में हैं, तो वहीं विवेक ओबेरॉय इसमें नेगेटिव रोल में दिखने वाले हैं. तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. अगर बात ‘मॉन्स्टर’ की करें तो इसमें सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. जैकी श्रॉफ, रोनित रॉय, अरविंद स्वामी, सीमा विश्वास, राहुल देव और अभिमन्यु सिंह भी नजर आने वाले हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button