
SSC ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) भर्ती एग्जाम में शामिल होने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. SSC ने तीन भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत SSC ने जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-I, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर, और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) टियर-I एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन तीनों भर्ती एग्जाम के लिए नवंबर-दिसंबर 2026 में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. SSC ने शेड्यूल जारी करने के साथ ही स्पष्ट किया है कि कैंडिडेट्स वेबसाइट से अपडेट लेते रहें, जिसके तहत भर्ती एग्जाम के लिए सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और तारीख की जानकारी वही बताई जाएगी.
SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार तीन भर्तियों के लिए परीक्षाएं 2 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच होंगी. सभी परीक्षाएं कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) मोड में आयोजित की जाएंगी.
2 नवंबर से SSC JE पेपर-I एग्जाम
SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-I परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. SSC ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड हाेगी. इसमें वह कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंनेSSC JE भर्ती के लिए आवेदन किया है.
20 नवंबर से दिल्ली पुलिस, CAPF SI एग्जाम
SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार 20 नवंबर से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 एग्जाम आयोजित शुरू होंगे, जो 28 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे. ये एग्जाम भी CBE मोड में ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे.
30 नंवबर से SSC CHSL टियर-I एग्जाम
SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार SSC CHSL 2026 टियर-I परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 दिसंबर तक आयोजित होंगी. असल में SSC CHSL यानी ‘कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल’ भर्ती परीक्षा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. ये भी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है.
सिर्फ प्रस्तावित हैं तारीख, फाइनल नहीं
SSC ने जारी नोटिस में कहा है कि भर्ती एग्जाम की ये तारीखें सिर्फ प्रस्तावित हैं. अगर आवश्यकता होगी तो इनमें बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में वेबसाइट से अपडेट लेते रहने की सलाह SSC ने दी है. साथ ही SSC ने कहा कि है कि एग्जाम क लिए सिटी स्लिप,एडमिट कार्ड, रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारियां बाद में जारी की जाएंगी.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More