अंबाला में शादी के लिए रिश्ते की तलाश कर रही युवती को ऐसा जाल बिछाकर अपने प्रभाव में लिया गया कि मामला सिर्फ ऑनलाइन दोस्ती तक नहीं रहा। आरोपी ने खुद को पंजाब STF का एन्काउंटर स्पेशलिस्ट अधिकारी बताया, 80 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया और परि
.
शिकायत के अनुसार, बाद में युवती के दस्तावेजों पर लोन लिया गया, उसके भाई के मोबाइल पर आए OTP का इस्तेमाल किया गया और घर से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए।
मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति ने अपनी बेटी और आरोपी विद्युत उर्फ विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है।

प्रतीकात्मक फोटो।
STF अधिकारी बताकर बनाया भरोसा, 80 करोड़ की संपत्ति का दावा
छावनी के बीडी फ्लोर मिल, हरी नगर निवासी नानक चंद ने शिकायत में बताया कि वह अपनी 24 साल की बेटी रितु के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। रितु ने एक मेट्रोमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। जुलाई 2026 में विद्युत उर्फ विशाल नामक युवक ने उससे संपर्क किया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को पंजाब STF जालंधर में तैनात एन्काउंटर स्पेशलिस्ट बताया। उसने मोहाली फेज-2 में अपना घर होने और करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया। परिवार का विश्वास जीतने के लिए नवरात्र में अपने परिजनों के साथ अंबाला आकर रिश्ता पक्का करने की बात भी कही।

प्रतीकात्मक फोटो।
भरोसा बढ़ा तो दस्तावेज और OTP तक पहुंच
शिकायत में आरोप है कि लगातार बातचीत के बाद आरोपी ने युवती को अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद युवती के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन लिया गया। इतना ही नहीं, उसके भाई के मोबाइल पर आए OTP का भी कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया।
यानी मामले में आरोप सिर्फ फर्जी पहचान बताकर युवती को अपने जाल में फंसाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आरोपी पर युवती की पहचान और बैंकिंग जानकारी का इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ लेने का भी आरोप है।

प्रतीकात्मक फोटो।
घर के गहने चोरी करने का भी आरोप
नानक चंद के अनुसार, इसी दौरान उनके घर से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। इसके बाद युवती आरोपी के साथ चंडीगढ़ चली गई और दोनों ने वहां पीजी लेकर रहना शुरू कर दिया।
परिवार की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब महेश नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की बताई गई पहचान, STF में तैनाती के दावे, संपत्ति, लोन और गहनों से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।