Success Story: मौसम विभाग में नौकरी के साथ की तैयारी, AIR 15 लाकर लवकुश प्रसाद बने ISRO में साइंटिस्ट

Published on 23 अग॰ 2026

Aug 23, 2026 02:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Lavkush Prasad ISRO Success Story: बिहार के भोजपुर जिले के लवकुश प्रसाद ने इसरो में साइंटिस्ट बनकर इतिहास रचा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और पूरे राज्य का नाम रोशन किया।

Lav Kush ISRO Scientist AIR 15

लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

Lavkush Prasad Success Story: कहते हैं कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए बड़े शहरों या महंगे स्कूलों की जरूरत नहीं होती, बल्कि मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की असली कुंजी है। इस बात को बिहार के भोजपुर जिले में बड़हरा प्रखंड के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले लवकुश प्रसाद ने साबित कर दिखाया है।

लवकुश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लवकुश ने इसरो की इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा में पूरे भारत में 15वीं रैंक (AIR 15) हासिल की है। जैसे ही उनके चयन की खबर परिजनों और गांव वालों को मिली, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

साधारण परिवार से निकलकर तय किया असाधारण सफर

लवकुश की यह सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उनका पालन-पोषण किसी बड़े शहर में नहीं, बल्कि एक साधारण ग्रामीण माहौल में हुआ है। उनके पिता नंदलाल प्रसाद एक शिक्षक हैं और मां शिवरानी देवी गृहिणी हैं। लवकुश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूरपुर से प्राप्त की। उन्होंने 2015 में हाई स्कूल बलुआं से 10वीं और 2017 में एसबी कॉलेज, आरा से गणित विषय के साथ 12वीं (साइंस) की परीक्षा पास की। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने एनआईटी इलाहाबाद (NIT) में दाखिला लिया और 2022 में बीटेक की डिग्री हासिल की।

मौसम विभाग में सहायक वैज्ञानिक से ISRO तक का सफर

बीटेक पूरा करने के बाद भी लवकुश अपने सपनों के लिए लगातार मेहनत करते रहे। 6 सितंबर 2023 को उनका चयन मौसम विभाग, गुवाहाटी में असिस्टेंट साइंटिस्ट के पद पर हुआ।

नौकरी में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी। उनकी इसी निरंतर लगन और विषयों पर मजबूत पकड़ का नतीजा रहा कि उन्होंने ISRO की परीक्षा में देशभर में 15वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और राज्य का नाम रोशन कर दिया।

कड़ी मेहनत और निरंतरता बनी सफलता की कुंजी

लवकुश प्रसाद का मानना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी सही मार्गदर्शन और निरंतरता होती है। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सेल्फ-स्टडी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने कमजोर पहलुओं पर लगातार काम किया।

इसी अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने देश भर के लाखों अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए टॉपर्स की सूची में 15वां स्थान हासिल किया। अब वे इसरो में बतौर साइंटिस्ट देश के बड़े स्पेस मिशन्स और सेटेलाइट प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें