Sunetra Pawar के घर बजेगी शहनाई, सांसद बेटे पार्थ पवार बनेंगे दूल्‍हा, होने वाली दुल्‍हनिया कायनात धार कौन?

Published on 11 जुल॰ 2026

Time Updated: Saturday, July 11, 2026, 14:02 [IST]

Parth Pawar engagement: महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री ओर NCP नेता सुनेत्रा पवार के घर में फिर जश्न का माहौल है। सुनेत्रा परवार जल्‍द ही दूसरी बार सास बनने वाली है। उनके बेटे पार्थ पवार की सगाई होने वाली है। पार्थ की सगाई कायनात धार से होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्थ पवार और कायनात धार की सगाई 29 जुलाई को होना तय हुई है। जिसमें महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत स्‍वर्गीय अजित पवार के करीबी नेता और रिश्‍तेदार शामिल हो सकते हैं।

बता दें 28 जनवरी 2026 को बारामती में प्‍लेन क्रैश में अजित पवार की मौत के बाद उनके बड़े बेटे पार्थ पवार एनसीपी की जिम्‍मेदारियां संभालने के साथ महाराष्‍ट्र की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। वर्तमान समय में दिल्ली में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद (MP) के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Parth Pawar

स्‍वर्गीय अजित पवार और डिप्‍टी सीएम सुनेत्रा पवार के दो बेटे हैं। अजीत पवार के दो बेटे थे। उनके छोटे बेटे, जय पवार, ने अजीत दादा के जीवित रहते ही विदेश में शादी कर ली थी। जय पवार भी राजनीति में सक्रिय हैं। एक समय पार्थ पवार पर ज़मीन घोटाले के आरोप भी लगे थे।

Parth Pawar

कौन हैं कायनात धार?

पार्थ पवार की होने वाली दुल्‍हनिया कायनात धार मूल रूप से कश्‍मीर की रहने वाली हैं और वर्तमान दिल्‍ली से पढ़ाई कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कायनात मॉडल और बिननेसमैन हैं और पार्थ पवार और कायनात के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध है। वो दिल्‍ली और मुंबई दोनों जगहों पर रहती हैं।

इसके अलावा पवार परिवार से कायनात धार के परिवार के बीच लंबे समय से करीबी संबंध रहे हैं। पिछले कुछ आयोजनों में सांसद पार्थ पवार के साथ कई अवसरों पर कायनात उनके साथ नजर आई । पिछले दिनों उज्‍जैन महाकाल मंदिर में ये जोड़ा बाबा के दर्शन और पूजा करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हुई थीं।

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में भी आईं थी नजर

कायनात अजित पवार के निधन के समय में भी परिवार के साथ नजर आई थीं। शोक कार्यक्रमों और अन्‍य कार्यक्रमों में भी सुनेत्रा पवार के साथ नजर आईं। हाल ही में पार्थ पवार की बुआ सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में कायनात धार ने डिप्‍टी सीएम सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ एंट्री ली थी। तब भी उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तब भी लोग जानना चाह रहे थे कि इस खूबसूरत लड़की का पवार परिवार से क्‍या संबंध है।