Surbhi Jyoti Daughter Name: टीवी की ‘नागिन’ यानी सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को खुलकर जी रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस 38 की उम्र में मां बनीं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. मां बनने के एक महीने बाद उन्होंने पहली बार अपनी नन्ही बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर की. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक काफी इमोशनल सा पोस्ट लिखते हुए अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया. सुरभि की इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
सुरभि ज्योति इन दिनों अपने मदरहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं. सुरभि ज्योति और सुमित सूरी शादी के दो साल बाद माता-पिता बने. एक्ट्रेस ने 13 जून को एक नन्ही परी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. बच्ची के जन्म के बाद से फैंस जानने के लिए एक्साइटेड थे कि आखिर सुरभि अपनी बेटी का नाम क्या रखने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अब बेटी के नाम से पर्दा उठा दिया है.
सुरभि ज्योति ने रखा बेटी का नाम
सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम ‘सहर’ रखा है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “॥ ॐ ॥ Seher | सहर. सुबह की पहली किरण की तरह, तुम आए और सब कुछ रोशन कर दिया.” इस पोस्ट में सुरभि ज्योति ने बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन एक प्यारे से हाथ की झलक दिख रही है. सुरभि की लाडली ने फोटो में आर्किड फूलों को पकड़ा हुआ है.
फैंस ने लुटाया प्यार
आपको बता दें कि ‘सहर’ नाम का मतलब होता है ‘सुबह की पहली किरण’ या ‘भोर’ (Dawn). फैंस को ये नाम बेहद पसंद आ रहा है और लोग कह रहे हैं कि न्यू पेरेंट्स ने अपनी लाडली के लिए परफेक्ट नाम ढूंढा है. सुरभि की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही टीवी के तमाम सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं और नन्ही शहजादी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More