Surya Gochar 2026 Singh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 17 अगस्त सोमवार को सूर्य का गोचर होने जा रहा है। अभी तक कर्क राशि में चले रहे सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी सूर्य स्वराशि में पहुंच जाएंगे। जब भी कोई ग्रह स्व राशि में जाता है तो उसकी शक्तियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में अपनी राशि में पहुंच कर सूर्य बलवान होने वाले हैं। ऐसे में सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा चलिए जानते हैं।
सूर्य किसके कारक हैं
आपकेा बता दें ज्योतिष में सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान, उच्च पद और प्रशासनिक सफलता से जुड़े माने जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार Surya Gochar 2026 के तहत सूर्य 17 अगस्त सोमवार को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह सूर्य की अपनी राशि है, इसलिए ज्योतिष में इस स्थिति को प्रभावशाली माना जाता है।
मेष से कर्क तक ऐसा रहेगा असर
सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश का मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ने के योग हैं। वृष राशि के लिए भूमि, भवन, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रह सकता है, हालांकि माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उनके प्रयासों की अधिकारियों द्वारा सराहना की जा सकती है। कर्क राशि वालों के आर्थिक पक्ष में मजबूती आने और धन संचय में सफलता मिलने के योग बताए गए हैं।
सिंह से वृश्चिक तक करियर पर फोकस
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे। इससे आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट और कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि वालों को विदेश यात्रा या दूर स्थान से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है, लेकिन खर्च बढ़ने के कारण बजट पर ध्यान देना होगा। तुला राशि के लिए आय और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने तथा उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें:Weekly Horoscope 17-23 August 2026: शिव पंचाक्षर स्त्रोत से बनेंगे धनु के काम, मकर के शत्रु होंगे परास्त, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल
धनु से मीन तक क्या रहेगा प्रभाव
धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने के साथ लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। मकर राशि वालों को स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी रखने की सलाह दी गई है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, लेकिन पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से बचना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि वालों को दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के कारोबार में पारदर्शिता जरूरी होगी। मीन राशि वालों को पुराने कर्ज या परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है।
सूर्य गोचर के उपाय भी जानें
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य गोचर के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। जल में लाल फूल और अक्षत मिलाए जा सकते हैं। आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ने और करियर की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।
रविवार को तांबा, गुड़, गेहूं या लाल वस्त्र का दान भी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पिता और समाज के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है। यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 17-23 August 2026: सिंह वाले शत्रुओं को आसानी से चटाएंगे धूल, हनुमान चालीसा के पाठ से बनेंगे कन्या के काम, तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल