Jasprit Bumrah: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I मैच में अपना पहला ओवर मेडन डालकर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है.
Jasprit Bumrah: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I मैच में अपना पहला ओवर मेडन डालकर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/jasprit-bumrah-2026-09-15-20-07-32.jpg)
Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है. अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे T20I मुकाबले में बुमराह ने अपने करियर का 13वां मेडन ओवर फेंककर एक ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ ही वह ICC के पूर्ण सदस्य देशों में T20I इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और रिचर्ड नगारवा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 12-12 मेडन ओवर दर्ज हैं.
जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भुवी और रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे
जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर पहले ही ओवर में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को पूरी तरह बांध कर रखा. उन्होंने पारी का पहला ही ओवर मेडन डाल दिया. यह एक मेडन ओवर फेंकते ही उन्होंने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा और भारत के ही भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम इस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 12-12 मेडन ओवर दर्ज थे.
🚨 HISTORY BY JASPRIT BUMRAH 🐐
- Bumrah has most maiden overs in T20I history among Full member nations.
The Greatest ever in Modern Era. pic.twitter.com/lOfB7OoJ11
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 15, 2026
पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए थे 350 टी20 विकेट
इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने एक और कीर्तिमान बनाया था. उन्होंने उस मैच में एक विकेट लेकर अपने ओवरऑल टी20 करियर के 350 विकेट पूरे किए थे. इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचते ही वह युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद टी20 क्रिकेट में 350 विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी
युजवेंद्र चहल - 396 विकेट
भुवनेश्वर कुमार - 353 विकेट
जसप्रीत बुमराह - 350 विकेट
पीयूष चावला - 329 विकेट
रविचंद्रन अश्विन - 322 विकेट
JASPRIT BUMRAH COMPLETE 350 WICKETS IN T20s 🇮🇳🐐
- He achieved the milestone with an Economy Rate under 7, Unreal in shorter format, Greatest ever. pic.twitter.com/0lvkG4Wjg7
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 13, 2026
कमबैक हो तो ऐसा! चोट के बाद बुमराह की धमाकेदार वापसी
हाल ही में चोट से उबरकर टीम इंडिया में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी20I सीरीज में बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं. पहले मुकाबले में भी उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारत की जीत की नींव रखी थी. आज के मुकाबले में भी कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के फैसले को बुमराह ने शुरुआती ओवरों में ही सही साबित कर दिखाया.
टी20 जैसे ताबड़तोड़ और बल्लेबाजों के अनुकूल फॉर्मेट में जहां गेंदबाज एक-एक रन बचाने के लिए संघर्ष करते हैं, वहां बुमराह का 13 मेडन ओवर फेंकना उनकी सटीक लाइन-लेंथ, यॉर्कर और अविश्वसनीय नियंत्रण को दर्शाता है. वह न सिर्फ भारत के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज हैं, बल्कि रनों की गति पर रोक लगाने में भी दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 गेंदबाज बन चुके हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और MP प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, इस दिन लखनऊ में लेंगे 7 फेरे