कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

Published on 18 अक्टू॰ 2026

भारत में कंडोम पर सरकार एक रुपये का भी टैक्स नहीं वसूलती. जीएसटी के तहत कंडोम 0% स्लैब में आते हैं, यानी पूरी तरह टैक्स-फ्री हैं. दरअसल गरबा के वक्त हर साल कंडोम की बिक्री चर्चा में आ जाती है.

Written By : अभिषेक कुमार |  Updated at : 18 Oct 2026 07:38 PM (IST)

Preferred Sources

How much tax does the government levy on condoms Sales increase every year during Navratri कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

Source : ABP LIVE

नवरात्रि में गरबा के दौरान कंडोम हर साल चर्चा में आ जाता है. हर साल नवरात्रि आते ही खबरें आने लगती हैं कि गुजरात में गरबा के दौरान कंडोम की बिक्री बढ़ गई. गरबा पंडालों से निकलकर ये खबर पूरे देश में वायरल हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार कंडोम पर कितना जीएसटी वसूलती है? अगर नहीं तो आप कंडोम को लेकर अपनी जानकारी बढ़ा लीजिए. 

भारत में कंडोम पर 0% GST लगता है, यानी कंडोम खरीदना पूरी तरह से टैक्स-फ्री है.  सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए कंडोम को अब 0% स्लैब में रखा हुआ है. कंडोम HSN कोड 40141010 के अंतर्गत आते हैं.

पहले से ही 0% स्लैब में थे कंडोम

2025 में 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कई सामानों की जीएसटी दर में बदलाव किया गया था, लेकिन कंडोम की दर में कोई बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि ये पहले से ही 0% स्लैब में थे. हालांकि कुछ पुराने या गलत स्रोतों में कंडोम पर 12% या 18% जीएसटी का जिक्र मिल सकता है, लेकिन वर्तमान में आधिकारिक रूप से इस पर जीएसटी शून्य है.

हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

हर साल नवरात्र और गरबा के दौरान रिपोर्ट्स जारी की जाती हैं कि नवरात्रों में कंडोम की सेल बढ़ जाती है, हालांकि यह दावा किसी सरकारी डेटा पर आधारित नहीं होता,  बल्कि दवा दुकानदारों के अनुमान और पुरानी रिपोर्ट्स पर आधारित होता है. 

गुजरात  में एक केमिस्ट  एसोसिएशन का दावा था कि हर साल नवरात्रि के दौरान कंडोम और गर्भनिरोधक दवाओं की बिक्री में करीब 35% तक बढ़ोतरी होती है. कई रिपोर्ट्स में तो दावा है कि 9 दिनों में युवाओं की भीड़, गरबा नाइट्स और कंपनियों की मार्केटिंग की वजह से मांग में 25% से 50% तक बढ़ोतरी हो जाती है.

स्थानीय दुकानदारों का क्या कहना है?

कंडोम कि बिक्री पर दावों की सच्चाई का पता लगाने के लिए जब गुजरात के कई शहरों में फार्मेसियों और दवा विक्रेताओं से एक बारे में पूछा गया तो लगभग सभी ने पुष्टि की कि इस दौरान कंडोम और गर्भनिरोधक दवाओं की बिक्री वास्तव में बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें- मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More

Published at : 18 Oct 2026 07:38 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola