Teacher Student Love Story: शिक्षिका को 11वीं के लड़के से हुआ प्यार! फोन पर दोनों घंटों करते थे बात, फिर दोनों से उठाए ऐसा कदम कि परिवार वालों के उड़े होश

Published on 23 अग॰ 2026

आगरा। Teacher Student Love Story: उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली 38 वर्षीय शिक्षिका के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चार अगस्त को घर से निकला छात्र जब देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान शिक्षिका के भी घर पर नहीं होने की जानकारी सामने आई। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उन्हें बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर शहर से बाहर गए थे। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर उनकी तलाश की। छात्र को नोएडा और शिक्षिका को मथुरा से सुरक्षित बरामद किया गया।

प्रोजेक्ट के लिए घर से निकला था छात्र

16 वर्षीय छात्र शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक, चार अगस्त को वह स्कूल प्रोजेक्ट से जुड़े काम के लिए करीब तीन हजार रुपये लेकर घर से निकला था। उसने अपनी साइकिल एक दोस्त के घर पर खड़ी कर दी थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र धांधूपुरा क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। शिक्षिका के भी उसी दौरान घर से गायब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों के बीच संपर्क की पड़ताल शुरू की।

मोबाइल और सीसीटीवी से मिली अहम जानकारी

पुलिस ने छात्र और शिक्षिका के मोबाइल नंबरों की जांच की तो दोनों के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दोनों एक साथ ट्रेन में बैठते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उनकी संभावित लोकेशन के आधार पर तलाश तेज की। जांच में दोनों के ग्वालियर और बयाना होते हुए कैलादेवी पहुंचने की जानकारी मिली। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों अलग-अलग स्थानों पर चले गए। तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने छात्र को नोएडा और शिक्षिका को मथुरा से बरामद कर लिया।

शिक्षिका ने बताई छात्र को साथ ले जाने की वजह

पुलिस पूछताछ में शिक्षिका ने बताया कि छात्र पढ़ाई को लेकर घर में मिलने वाली डांट से परेशान था। उसके अनुसार, छात्र कई बार इस संबंध में उसके सामने अपनी परेशानी जाहिर कर चुका था। शिक्षिका का दावा है कि चार अगस्त को छात्र ने फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इससे घबराकर उसने छात्र को ऐसा कदम उठाने से रोकने के लिए अपने साथ ले जाने का फैसला किया। हालांकि, बाद में उसे अपना निर्णय गलत महसूस हुआ, लेकिन वह वापस लौटने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है। दोनों की बरामदगी के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने भी दोनों के बरामद होने की पुष्टि की है। परिजनों ने फिलहाल मामले में किसी तरह की अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकता दोनों को सुरक्षित बरामद करना था, जिसमें सफलता मिली है। मामले से जुड़े तथ्यों और दोनों के बयानों की पुलिस स्तर पर जांच की गई है।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
  • iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
  • Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें