Tempsens Instruments IPO: टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स ने शुक्रवार 28 अगस्त को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की और एक ही दिन में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया. कंपनी के शेयर IPO की कीमत के मुकाबले 111% से ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हुए. बिडिंग के दौरान निवेशकों से इस पब्लिक इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और 20 अगस्त से 24 अगस्त के बीच इसे 184.07 गुना सब्सक्राइब किया गया.
NSE और BSE पर कैसी रही लिस्टिंग?
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर NSE पर ₹634 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो 111.33% ता जबरदस्त प्रीमियम दिखाता है. ₹650 करोड़ के इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹285-300 प्रति शेयर तय किया गया था. वहीं, कंपनी के शेयर BSE पर ₹631.20 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए,जो 110.40% का प्रीमियम है. लिस्टिंग के बाद, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹5,291.52 करोड़ हो गया.
यह भी पढ़ें- IT शेयरों में खरीदारी से शुरुआती कारोबार में 193 अंक चढ़ासेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त
ग्रे मार्केट के अनुमान के मुताबिक ही रही लिस्टिंग
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की मार्केट में एंट्री ग्रे मार्केट की उम्मीदों के मुताबिक रही, जिसमें लिस्टिंग पर 100% से ज्यादा मुनाफे का अनुमान लगाया गया था. इससे पहले, कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹194.55 करोड़ जुटाए थे, जिनमें टेमासेक और SBI म्यूचुअल फंड जैसे बड़े नाम शामिल थे.
क्या करें निवेशक: खरीदें, बेचें या होल्ड करें
कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट महेश एम. ओझा ने कहा कि टेम्पसेन्स भारत में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, लोकलाइजेशन और मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार से फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है. उनके अनुसार, कंपनी की खास मार्केट पोजिशनिंग और तकनीकी क्षमताएं उसे मजबूत कॉम्पिटिटिव एडवांटेज देती हैं. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि वर्किंग-कैपिटल इंटेंसिटी और प्रीमियम वैल्यूएशन जैसे फैक्टर्स पर नजर रखना जरूरी है. लेकिन कंपनी की मार्केट लीडरशिप, हाई-एंट्री-बैरियर बिजनेस मॉडल, मजबूत ग्रोथ प्रोफाइल और हेल्दी बैलेंस शीट इसे लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक आकर्षक इनवेस्टमेंट ऑप्शन बनाती है. उनके मुताबिक, IPO अलॉटी निवेशक जो मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिया रखते हैं, वे इस स्टॉक को होल्ड कर सकते हैं.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी रहा दमदार
ओझा ने बताया कि कंपनी ने FY24-FY26 के दौरान लगातार मजबूत फाइनेंशियल ग्रोथ दिखाई है, जिसमें रेवेन्यू, EBITDA और PAT की CAGR क्रमश: 27.2%, 35.2% और 28.2% रही है. उन्होंने बताया कि कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.2X है, जो कम लेवरेज को दिखाता है. इसके अलावा, कंपनी का अलग-अलग तरह का रेवेन्यू मिक्स जिसमें प्रोजेक्ट्स और MRO शामिल हैं और बढ़ते एक्सपोर्ट के मौके बिजनेस के लिए एक मजबूत आधार बनाते हैं.
कंपनी की मार्केट पोजीशन
Tempsens Instruments भारत के निच टेम्परेचर सेंसिंग और स्पेशलाइज्ड केबल इंडस्ट्री में एक मार्केट लीडर है, जिसके पास मजबूत एंट्री बैरियर्स, कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट कैपेबिलिटीज और लंबे समय से बने कस्टमर रिलेशनशिप्स हैं. कंपनी की ओवरऑल टेम्परेचर सेंसर सेगमेंट में करीब 10.5% मार्केट शेयर की हिस्सेदारी है. वहीं नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्परेचर सेंसर्स के मामले में यह भारत की इकलौती मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जिसकी इस सेगमेंट में 21.3% मार्केट शेयर की हिस्सेदारी है.
यह भी पढ़ें- वायर एंड केबल सेक्टर पर BofA बुलिश, Polycab और KEI Industries के शेयरों में 21% तक तेजी की उम्मीद
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.