वाहन निर्माता टेस्ला की ओर से भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की बिक्री में 203 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीते महीने Elon Musk की Tesla ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सामान्य कारों के साथ ही लग्जरी सेगमेंट में भी कई विकल्प ऑफर किए जा रहे हैं। Elon Musk की Tesla भी भारतीय बाजार में अपनी कारों की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान टेस्ला की कितनी कारों की बिक्री देशभर में हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tesla की बिक्री बढ़ी
टेस्ला की ओर से भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दो विकल्प ऑफर किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कारों के साथ निर्माता ने बिक्री में बढ़त हासिल की है। जानकारी के मुताबिक निर्माता ने मंथ ऑन मंथ के आधार पर बिक्री में 203 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।
कितनी हुई बिक्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला ने बीते महीने देशभर में 115 यूनिट्स की बिक्री की है। लग्जरी निर्माताओं की बिक्री की लिस्ट में टेस्ला नंबर तीन पर आ गई है।
कैसे हैं फीचर्स
भारतीय बाजार में टेस्ला की ओर से Model Y और YL की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इनमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील, सिंगल और ड्यूल टोन इंटीरियर के विकल्प, छह सीट, 16 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ इंच सेकेंड रो स्क्रीन जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
कितनी है रेंज
टेस्ला मॉडल वाई के नए वेरिएंट को 84.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट को सिंगल चार्ज में 681 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 340 हॉर्स पावर और 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह गाड़ी 3.44 सेकेंड में ही 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले Model YL की एक्स शोरूम कीमत 61.99 रुपये है। वहीं Tesla Model Y की एक्स शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Tesla Model YL की डिलीवरी हो गई शुरू, शानदार फीचर्स और रेंज के साथ आती है इलेक्ट्रिक एसयूवी