Thar का नशा! ट्रैफिक से बचने के लिए फुटपाथ पर दौड़ाई SUV, मां से बोला- 'यही तो फायदा है'

Published on 8 सित॰ 2026

Thar का नशा! ट्रैफिक से बचने के लिए फुटपाथ पर दौड़ाई SUV, मां से बोला- ‘यही तो फायदा है’

फुटपाथ पर थार दौड़ाते नजर आया ड्राइवर Image Credit source: X/@SaffronChargers

UP Thar Viral Video:ट्रैफिक जाम से तंग आकर लोग अक्सर शॉर्टकट ढूंढते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के एक ड्राइवर ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. शख्स ने अपनी महिंद्रा थार को सीधा पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ पर ही चढ़ा दिया, और तो और बगल में बैठी अपनी मां को इसके फायदे गिनाने लगा. इस अजीबोगरीब हरकत का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

फुटपाथ पर थार दौड़ाकर मां को गिनाए फायदे

सामने आए वीडियो में साफ दिखता है कि भारी ट्रैफिक में फंसने के बाद ड्राइवर ने धैर्य रखने के बजाय अपनी एसयूवी को सड़क किनारे के ऊंचे फुटपाथ पर दौड़ा दिया. मजे की बात यह है कि इस दौरान उसने खुद अपने फोन से वीडियो बनाया और कैमरा अपनी मां की तरफ घुमाते हुए गर्व से कहा, थार होने का यही फायदा है, आप इसे कहीं भी चढ़ा सकते हैं.

हैरानी की बात यह रही कि बेटे की इस गैर-कानूनी हरकत पर मां मुस्कुराती हुई नजर आईं. कुछ दूर चलने के बाद उसने गाड़ी वापस सड़क पर उतारी और रास्ते में एक बाइकर को भी आगे बढ़ने का इशारा किया.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसी गाड़ियां बेचने से पहले खरीदार का मानसिक परीक्षण अनिवार्य होना चाहिए. वहीं, दूसरे यूजर ने याद दिलाया कि गाड़ी बड़ी होने से आपको सड़क या फुटपाथ पर चलने वाले आम लोगों की जान जोखिम में डालने का लाइसेंस नहीं मिल जाता. कई लोगों ने मां के बर्ताव पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तो घर पर डांट के साथ मां से थप्पड़ भी पड़ता.

यहां देखिए वायरल वीडियो

This Thar owner was driving on the road with his mother, who was also sitting inside the car. When he encountered traffic and vehicles were stopped ahead, he drove his Thar up onto the raised pavement beside the road just to get ahead of the traffic.

He then said that this is pic.twitter.com/IyHdoCY1Ea

— Saffron Chargers (@SaffronChargers) September 8, 2026

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

google button