Politics On Kulgam Terror Attack: आतंकियों ने कुलगाम में मजदूरी करने गए छत्तीसगढ़ के दोनों मृतकों का नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की।
Politics On Kulgam Terror Attack/Image Credit: IBC24.in
Modified Date: August 1, 2026 / 11:39 pm IST
Published Date: August 1, 2026 11:39 pm IST
HIGHLIGHTS
- कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें जख्म मिला छत्तीसगढ़ को।
- आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो बेटो की मौत हो गई।
- दोनों ही मृतक काम करने के लिए छत्तीसगढ़ से जम्मू-कश्मीर गए थे।
Politics On Kulgam Terror Attack: रायपुर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें जख्म मिला छत्तीसगढ़ को। हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। देश सरकार की तरफ से दोनों मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान हुआ।
दरअसल, आतंकियों ने वहां मजदूरी करने गए दोनों मृतकों का नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की। जिसपर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि ये किसकी सफलता है केंद्र की या राज्य की। आरोप लगाया कि राज्य में लोगों को काम नहीं मिलता मजबूरन पलायन करना पड़ता है। (Politics On Kulgam Terror Attack) आरोपों को खारिज करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा ये बेहद कायरता पूर्ण घटना है। सुरक्षा बल जल्द मुंहतोड़ जवाब देंगे,सांसद संतोष पांडे ने पलायन में कमी आने का दावा किया।
Politics On Kulgam Terror Attack: कुलगाम के इस आतंकी हमले ने एक बार फिर आतंकियों की धर्म पूछकर हत्या पर सवाल उठा दिए हैं। विपक्ष का सीधा-सीधा कटाक्ष है कि कश्मीर में बदलाव और सुधार के दावों का सच्चाई सामने है, प्रदेश से पलायन रुका नहीं है। मांग की गई है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। सवाल है कि क्या आतंकी हमले और पलायन पर उठाया गया सवाल सही है या कोरी सियासत ?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: रिजल्ट से पहले रार, कांग्रेस में कौन गद्दार? एक दूसरे पर आरोप लगा रहे नेता, राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह में क्यो ठनी?
- World Meteorological Organization Forcast: संकट लेकर आएगा सितंबर!.. WMO का ताजा पूर्वानुमान, एक महीने बाद अल-नीनो फिर दिखायेगा अपना असर.. हो सकता है बड़ा नुकसान
- Kangana Ranaut On Girl Apology : ‘मैं बहकावे में आ गई थी…’ PM मोदी विवाद पर लड़की ने मांगी माफी, कंगना बोलीं- ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: Politics On Kulgam Terror Attack
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×