शह मात The Big Debate: रिजल्ट से पहले रार, कांग्रेस में कौन गद्दार? एक दूसरे पर आरोप लगा रहे नेता, राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह में क्यो ठनी?

Published on 1 अग॰ 2026

Datia By-Election Latest Update: दतिया उपचुनाव का फैसला जनता ने सुना दिया है। नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है।

शह मात The Big Debate: रिजल्ट से पहले रार, कांग्रेस में कौन गद्दार? एक दूसरे पर आरोप लगा रहे नेता, राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह में क्यो ठनी?

Datia By-Election Latest Update/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: August 1, 2026 / 11:28 pm IST

Published Date: August 1, 2026 11:27 pm IST

HIGHLIGHTS

  • दतिया उपचुनाव का फैसला जनता ने सुना दिया है।
  • नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है।
  • रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस की अंतर्कलह सड़क पर आ गई है।

Datia By-Election Latest Update: भोपाल: दतिया उपचुनाव का फैसला जनता ने सुना दिया है। नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है और 3 अगस्त को इसका ऑफिशियल ऐलान भी हो जाएगा कि- दतिया का किंग कौन होगा, लेकिन रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस की अंतर्कलह सड़क पर आ गई है। दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर उपचुनाव में कांग्रेस से गद्दारी करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि- राजेंद्र भारती ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में केवल अधिकारियों को ब्लैकमेल कर भ्रष्टाचार का साम्राज्य खड़ा किया है।

इधर घनश्याम सिंह के आरोपों को लेकर राजेंद्र भारती ने भी मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि घनश्याम सिंह ने हर चुनाव में नरोत्तम मिश्रा का साथ दिया है, उनके पास इसके पक्के सबूत हैं।

Datia By-Election Latest Update: कांग्रेस में जहां खुलकर रार छिड़ी तो बीजेपी ने चटखारे लेने में देरी नहीं की। बीजेपी नेताओं ने कहा कि- दतिया में कांग्रेस ने परिणाम के पहले ही हार स्वीकार कर ली है। वहां बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत रही है।

कुलमिलाकर दतिया उपचुनाव के रिजल्ट के पहले जिस तरह से कांग्रेस के अंदर अपनों में ही गदर छिड़ी है, वो कांग्रेस की सेहत के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं हैं,लेकिन सवाल ये कि – क्या कांग्रेस ने रिजल्ट से पहले ही दतिया में हार स्वीकार कर ली है? सवाल ये कि- अगर कांग्रेस के दोनोें दिग्गज एक-दूसरे पर जिस तरह से हमलावर हैं, तो क्या ऐसे में कांग्रेस को रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए? (Datia By-Election Latest Update) सवाल ये भी कि-क्या कांग्रेस, ऐसे में बीजेपी से कहीं भी लड़ाई लड़ पाएगी? सवाल बीजेपी से भी कि- नरोत्तम मिश्रा के आंसू क्या गुल खिलाएंगे?

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CM Yogi Adityanath News : योगी सरकार ने किसानों की कर दी बल्ले-बल्ले! 9 साल में खातों में भेज दिए 45,935 करोड़, जानिए कैसे मिला फायदा 
  • CM Teacher Cashless Medical Scheme : UP के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इलाज को लेकर नहीं होगी टेंशन, योगी सरकार की इस स्कीम का लाखों ने उठाया फायदा
  • Manju Verma Arms Act Case: प्रदेश की पूर्व मंत्री और उनके पति को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, इस गंभीर मामले में दिए गए थे दोषी करार

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Datia By-Election Latest Update

People also search for

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads