Updated On: Jul 26, 2026 | 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार
The Odyssey: फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए 108.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है।

द ओडिसी की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
The Odyssey Box Office Collection Day 9: हॉलीवुड मूवी द ओडिसी ने रिलीज के 9वें दिन बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाया है। द ओडिसी लगातार इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म का जादू बरकरार है।
द ओडिसी ने 10वें दिन 11.05 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। जिसके बाद द ओडिसी 100 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुकी है। 10वें दिन द ओडिसी का टोटल इंडियन नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 129.15 करोड़ रुपये हो गया है।
नौवें दिन सभी भाषाओं में ऐसा रहा प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को 10 वें दिन भारत में 4,591 शो मिले और औसतन 56 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। भाषा के हिसाब से फिल्म ने इंग्लिश वर्जन से 3.40 करोड़ रुपये, हिंदी से 2.90 करोड़ रुपये, तमिल से 85 लाख रुपये और तेलुगु से 20 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
द ओडिसी ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 21.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन 8 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.35 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पहले हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये और नौवें दिन 11.05 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए कुल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें :- YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
दूसरे सप्ताह में भी मजबूत बनी हुई है पकड़
17 जुलाई को रिलीज हुई द ओडिसी को भारत में दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ सकता है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अब ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर फिल्म की अगली बड़ी उपलब्धि पर टिकी हुई है।
