The Odyssey Starcast Fees: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के लिए किस स्टार को मिली सबसे ज्यादा फीस? जानिए किसने चार्ज किए

Published on 26 जुल॰ 2026

The Odyssey Starcast Fees: फेमस हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन का जादू एक बार फिर से लोगों के ऊपर चल रहा है. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘द ओडिसी’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. टॉम हॉलेंड, मैट डैमन, जेंडाया, ऐनी हैथवे समेत और भी कई बड़े स्टार्स इस फिल्म में नजर आए हैं. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. रिपोर्ट की मानें तो इसका प्रोडक्शन बजट 250 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 2400 करोड़ से भी ज्यादा है. इस बजट का एक बड़ा हिस्सा फीस पर खर्च हुआ है. इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मैड डेमन ने चार्ज की है.

मैट डेमन ने ‘द ओडिसी‘ में ओडिसियस का रोल प्ले किया है. रिपोर्ट की मानें तो इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें 15 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 144 करोड़ मिले हैं. ये फीस पूरी स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा है. टॉम हॉलैंड ने भी मोटी रकम चार्ज की. उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें 10 मिलियन डॉलर मिले हैं, जो कि भारतीय रुपये में तकरीबन 96 करोड़ रुपये होते हैं. टॉम इसमें टेलीमैकस का किरदार निभा रहे हैं.

जेंडाया ने कितनी फीस चार्ज की?

एथेना का किरदार निभाने के लिए जेंडाया ने भी भारी भरकम फीस चार्ज की है. उन्हें 7-8 मिलियन डॉलर (67-77 करोड़ रुपये) मिलने की जानकारी है. ‘द ओडिसी’ के लिए बाकी स्टार्स को कितनी फीस मिली है, आप उसकी पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

द ओडिसी स्टारकास्ट फीस

  1. मैट डेमन- 15 मिलियन डॉलर (लगभग 144 करोड़)
  2. टॉम हैलेंड- 10 मिलियन डॉलर (लगभग 96 करोड़)
  3. जेंडाया- 7-8 मिलियन डॉलर (लगभग 67-77 करोड़)
  4. ऐनी हैथवे- 7 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़)
  5. रॉबर्ट पैटिनसन- 7 मिलियन (लगभग 67 करोड़)
  6. शार्लीज थेरॉन- 5-6 मिलियन डॉलर (48-57 करोड़)
  7. लुपिता न्योंगो- 2 मिलियन डॉलर (लगभग 19 करोड़)
  8. बेनी सफडी- 1.5-2 मिलियन डॉलर (14-19 करोड़)
  9. मिया गोथ- 1-1.5 मिलियन डॉलर (9-14 करोड़)
  10. इलियट पेज- 1-1.5 मिलियन डॉलर (9-14 करोड़)

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जैस्मिन भसीन? इस एक्टर संग करना चाहती हैं काम, जानिए एक्ट्रेस ने क्या बताया

‘द ओडिसी’ ने कितनी कमाई की?

‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को रिलीज हुई है. पहले दिन से इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार 9 दिनों में ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 368 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button