Tiger Shroff Firing Update: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग (Tiger Shroff Firing) के मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो सामने आया है। अनिल पंडित के नाम से किए गए फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। सामने आए ऑडियो में भी एक व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बता रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Tiger Shroff Firing Update)
फायरिंग के बाद फेसबुक पोस्ट और ऑडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग (Tiger Shroff Firing) की घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ इसकी वजह भी बताने का दावा किया गया है। इसके अलावा एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बता रहा है।
फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग के पीछे कौन लोग शामिल थे और घटना की वजह क्या थी।
चश्मदीद सलमा शेख ने बताया घटना का हाल
फायरिंग की घटना को लेकर चश्मदीद सलमा शेख ने भी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, घटनास्थल के पास कई ब्लॉगर्स मौजूद थे और नजदीक ही जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं।
सलमा शेख ने बताया कि शुरुआत में लोगों को गोलियों की आवाज दिवाली के पटाखों जैसी लगी। उन्होंने दावा किया कि फायरिंग (Tiger Shroff Firing) के बाद टाइगर श्रॉफ की गाड़ी रुक गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई।
ये खबर भी पढ़ें: MP TET 2026: एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सिर्फ 34,200 आवेदन, दशहरे के बाद तय होगी तारीख; 32 हजार प्रमोशन अटके
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, जुहू इलाके में फायरिंग (Tiger Shroff Firing) की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है।
पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और ऑडियो में किए गए दावों की पुष्टि भी जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल फायरिंग (Tiger Shroff Firing) के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
ये खबर भी पढ़ें: Ram Mandir Darshan Booking: राम मंदिर में सुगम दर्शन पास अब 90 दिन पहले होंगे बुक, 975 से बढ़ाकर 2 हजार किए गए पास
लेखक
![]()