Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं, अब तक केस में क्या-क्या हुआ है.
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं, अब तक केस में क्या-क्या हुआ है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/20/tiger-shroff-2-2026-10-20-11-28-53.jpg)
Tiger Shroff Photograph: (Screengrab)
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपियों को कथित तौर पर 34 हजार रुपये का लालच दिया गया था और विदेश में नौकरी दिलाने का वादा भी किया गया था. इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक क्या-क्या सामने आया है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है.
तीनों आरोपियों ने किए बड़े खुलासे
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों आरोपियों को 19 अक्टूबर को कोटा से गिरफ्तार किया गया था. वहीं, अब उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. इससे पहले पुलिस ने रातभर तीन से पूछताछ की थी, जिसमें आरोपियों को टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के बदले कथित तौर पर 34 हजार रुपये देने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने अनिल पंडित से कभी आमने-सामने मुलाकात नहीं की थी. वे कथित तौर पर जांगी ऐप के जरिए संपर्क में रहते थे. वहीं, उन्हें विदेश में नौकरी देने का झांसा भी दिया गया था.
पुलिस को मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
वहीं मुंबई पुलिस को आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी. मजिस्ट्रेट ने ट्रांजिट रिमांड की अर्जी मंजूर की. 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड है, जो बुधवार शाम 7:00 बजे खत्म होगी. वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार रात को ही आरोपियों को मुंबई लाना चाह रही थी लेकिन सेफ्टी के चलते मंगलवार सुबह लेकर गई. वहीं, बता दें कि इन तीनों आरोपियों में से एक की उम्र 18 और बाकी दो की 22-22 बताई जा रही है और इनके ऋतिक फूल सिंह नरेश और रेहान रहीउद्दीन है.
ये भी पढ़ें- Explainer: सितारों को धमकी, घरों के बाहर फायरिंग, आखिर कितनी सुरक्षित है बॉलीवुड की चमकती दुनिया?
चौथा आरोपी भी पकड़ा गया
वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि मामले में एक ऐसे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है, जिसने शूटर्स और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कैलिफोर्निया स्थित सदस्य अनिल पंडित के बीच सम्पर्क कराया था. इस आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस के हत्थे अब 4 आरोपी लग चुके हैं. फायरिंग करने वाले आरोपियों शूटर फूल सिंह, रेहान और ऋतिक कुमार को सोमवार को ही पुलिस ने राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था. अब इस चौथा आरोपी ने इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई है.
टाइगर श्रॉफ को दी गई सिक्योरिटी
इससे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के बाद उन्हें पुलिस सिक्योरिटी दी गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे भी पहले के मामलों की तरह डर फैलाने और पैसे ऐंठने का मकसद हो सकता है. हालांकि, इस मामले में जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है, सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं, टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी और कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी सिक्योरिटी में तैनात किया गया है.
कब और कैसे हुआ टाइगर श्रॉफ पर हमला?
दरअसल, 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई. टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर 7 राउंड गोलियां चलाईं. हालांकि टाइगर को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं, इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा सामने आया है.
ये भी पढ़ें- 'हमारे पास 70 हजार शूटर हैं', टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी, सलमान के लिए कह डाली ऐसी बात
