अभिजीत की पार्टी सीजेपी ने तिरंगा मार्च जारी रखने की बात कही है. पार्टी ने अपने समर्थकों से पांच से कम लोगों के समूह में कनॉट प्लेस पहुंचने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके साथ तस्वीर लेने के बाद वहां से चले जाने की बात की है.
अभिजीत की पार्टी सीजेपी ने तिरंगा मार्च जारी रखने की बात कही है. पार्टी ने अपने समर्थकों से पांच से कम लोगों के समूह में कनॉट प्लेस पहुंचने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके साथ तस्वीर लेने के बाद वहां से चले जाने की बात की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/16/delhi-police-detained-abhijeet-dipke-ahead-tiranga-march-2026-10-16-17-28-47.jpg)
Delhi Police Detained Abhijeet Dipke
Tiranga March: कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह जैसे ही तिरंगा मार्च के लिए घर से बाहर निकले, वैसे ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. अभिजीत ने पुलिस को बताया कि वह अभी कनॉट प्लेस नहीं जा रहे हैं तो उनको क्यों रोका जा रहा है. हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत ने कहा कि वह अकेले हैं और अकेले ही जा रहे हैं. इस दौरान, वह लगातार पूछते रहे कि वह प्रदर्शन के लिए कहां जाएंगे. अभिजीत ने बार-बार पुलिस से पूछा कि मैंने आखिर किया क्या है?
दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिजीत को एहतियातन हिरासत में लिया है. पुलिस ने आज सुबह भी उनको दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत एक नोटिस भी थमाया था. बावजूद इसके अभिजीत सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े हुए थे.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2026
10 अक्टूबर को भी डिटेन किए गए थे अभिजीत
इससे पहले 10 अक्टूबर वाले प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए आए अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट के अंदर से हिरासत में ले लिया था. उस वक्त अभिजीत के साथ पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को भी फ्लाइट से ही डिटेन कर लिया था. कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर तीनों को अगले दिन रिहा कर दिया था. उन्होंने उस बॉन्ड पर भी हस्ताक्षर किया था कि वह एक साल तक अशांति नहीं फैलाएंगे.
तिरंगा मार्च जारी रखने का ऐलान
अभिजीत की पार्टी सीजेपी ने तिरंगा मार्च जारी रखने की बात कही है. पार्टी ने अपने समर्थकों से पांच से कम लोगों के समूह में कनॉट प्लेस पहुंचने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके साथ तस्वीर लेने के बाद वहां से चले जाने की बात की है. सीजेपी ने #LeharaDoTiranga हैशटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है.
Waving the Tiranga is not a crime pic.twitter.com/e7gmmzSzo3
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 16, 2026
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
