Ashish Banerjee Death News: पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली खबर आई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सीनियर नेता और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव पार्टी ऑफिस में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया.
Ashish Banerjee TMC MLA: पश्चिम बंगाल की रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उनका शव रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
पार्टी ऑफिस में मिला शव
आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के ठीक पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय है। रविवार सुबह इसी कार्यालय में उनका शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समर्थकों की जुटी भीड़
वरिष्ठ नेता की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचने लगे। इलाके में तनाव और हलचल का माहौल बन गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
2026 के विधानसभा चुनाव में मिली थी हार
आशीष बनर्जी को 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वह लंबे समय तक रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे थे।
पांच बार लगातार बने थे विधायक
आशीष बनर्जी की गिनती टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। वह 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में रामपुरहाट सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार बनने के बाद उन्होंने सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली थीं।
ममता सरकार में संभाले कई अहम पद
आशीष बनर्जी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी नेता माना जाता था। वह पश्चिम बंगाल सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री और कृषि मंत्री समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। पिछली ममता सरकार के दौरान वह विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे थे।
मौत की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल आशीष बनर्जी की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।