Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई BP के मरीजों के लिए किसका जूस पीना फायदेमंद होगा? जानें

Published on 16 सित॰ 2026

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी की समस्या को कम करने के लिए आपको टमाटर का जूस पीना चाहिए और अनार का रस पीना चाहिए. लेकिन इन दोनों में से कौन सा रस पीना बेहतर साबित होगा? जानें विस्तार से.

Published byNamrata Mohanty

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी की समस्या को कम करने के लिए आपको टमाटर का जूस पीना चाहिए और अनार का रस पीना चाहिए. लेकिन इन दोनों में से कौन सा रस पीना बेहतर साबित होगा? जानें विस्तार से.

author-image

New Update

Tomato Juice vs Pomegranate Juice

Tomato Juice vs Pomegranate Juice Photograph: (ai generated)

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: अनार का जूस और टमाटर का जूस अक्सर बीपी के मरीज को पीने की सलाह दी जाती है. इन रसों का सेवन करने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का रिस्क कम होता है. मगर सवाल यह है कि इन दोनों में से ज्यादा बेहतर कौन सा जूस है? हालांकि, इन दोनों की तुलना किसी भी रिसर्च के बेसिस पर नहीं हुई है. मगर अनार के जूस को थोड़ा ज्यादा लाभदायक माना जाता है. चलिए जानते हैं इस बारे में.

हाई बीपी क्या होता है?

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप, एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें दिल की धमनियों की दीवारों पर रक्त का दबाव लगातार सामान्य से ज्यादा रहता है. बीपी का सामान्य स्तर 120/80 mm Hg से कम रहना चाहिए. हाइपरटेंशन 130/80 mm Hg या इससे ज्यादा हो जाता है. बीपी बढ़ने का कारण ज्यादा नमक का सेवन, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी होना है. अत्यधिक मानसिक तनाव, धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. परिवार में यह समस्या होती है तो अनुवांशिकता के कारण भी हाई बीपी की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Bhog: गणपति को कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं? जानें 10 दिनों के लिए अलग-अलग प्रसाद लिस्ट

टमाटर का जूस या अनार का जूस, कौन सा अधिक फायदेमंद?

अनार और टमाटर का रस, दोनों ही फायदेमंद है. इनमें बीपी को कंट्रोल करने वाले गुण भी पाए जाते हैं. रिसर्च से पता चलता है कि अनार का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. टोमेटो जूस में लाइकोपीन होता है. इससे भी प्लेटलेट्स के गुच्छे नहीं बनते हैं, जो दिल के दौरे का कारण होता है. हालांकि, इन दोनों रसों को पौष्टिक माना जाता है.

अनार का जूस क्यों पिएं?

अनार का जूस पीने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है लेकिन सिर्फ जूस पीना बिल्कुल सही नहीं है. आपको अपनी दवाओं को भी लेते रहना चाहिए. टमाटर के जूस की तुलना में इस जूस में ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है. 1 कप में लगभग 34 ग्राम नेचुरल शुगर होती है. प्री-डायबिटीज, डायबिटीज या वजन नियंत्रित करने वालों को इसके जूस को सावधानी से लेने की सलाह दी गई है. अनार का जूस पीने से बेहतर होगा कि आप पूरे फल को खाएं. ऐसा करने से आपको फाइबर मिल सकता है.

टमाटर का जूस पिएं

बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप टमाटर का जूस भी पी सकते हैं. इस जूीस में सिर्फ 6 ग्राम शुगर होती है, जो अनार के जूस की तुलना में बहुत कम होता है. लेकिन टमाटर में कई प्रकार के अलग प्रकार के सोडियम प्रॉपर्टीज होते हैं. इसलिए, जो लोग हाई सोडियम फूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करते हैं तो उससे भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसलिए, टमाटर का रस पीना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है.

दोनों में से कौन सा जूस पिएं?

अनार के जूस में पॉलीफेनोल्स और एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इससे सूजन कम होती है. वहीं, टमाटर का जूस पोटेशियम और लाइकोपीन से भरपूर होता है. इसे एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आर्टरीज को सुरक्षित रखते हैं. टमाटर का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल और बीपी को सुधारने में ज्यादा लाभदायक माना जाता है लेकिन डिब्बाबंद जूस पीना सही विकल्प नहीं है. इसलिए, हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन लोगों को शुगर की समस्या नहीं है, वह अनार का जूस पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Snakes Milk Myth: क्या सच में दूध पीते हैं नाग? सांपों से जुड़े इन 5 मिथकों की जानें असल सच्चाई