Sun, 23 Aug 2026 07:34 PM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 23 Aug 2026 07:34 PM IST
सार
Traffic Police Checking Rules: कई बार ऐसा होता है कि लोग दूसरे की गाड़ी चलाते हैं, ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या कानूनी रूप से रिस्तेदार की बाइक चलाना सही है। आइए इस लेख में इसी से जुड़े जरूर नियमों के बारे में समझते हैं।
Friend Bike Challan Rules: अक्सर लोग अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार या पड़ोसी की बाइक लेकर अपने किसी जरूरी काम से बाहर निकल जाते हैं। कई बार रास्ते में ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान रोक लेती है और सवाल-जवाब करने लगती है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह डर और भ्रम रहता है कि क्या किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी चलाने पर चालान काटा जा सकता है।
मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार, अपने किसी दोस्त की बाइक चलाना बिल्कुल वैध और कानूनी है, लेकिन इसके लिए कुछ बेहद जरूरी शर्तों और कागजातों का पूरा होना बहुत जरूरी होता है।
क्या दोस्त की बाइक चलाने पर चालान हो सकता है? - फोटो : Adobestock
क्या दोस्त की बाइक चलाने पर चालान हो सकता है?
- नियम के मुताबिक सिर्फ इस आधार पर आपका चालान नहीं कट सकता है कि आप किसी दूसरे की गाड़ी चला रहे हैं।
- अगर आपके पास अपना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के सभी जरूरी कागजात मौजूद हैं, तो आप बेफिक्र होकर बाइक चला सकते हैं।
- हालांकि, अगर आपके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं या आप यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो चालान काटा जाएगा।
साथ में कौन-कौन से कागजात होने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
साथ में कौन-कौन से कागजात होने चाहिए?
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस- आपके पास उस वर्ग (जैसे टू-व्हीलर) की गाड़ी चलाने का वैध ओरिजिनल या डिजिलॉकर में मौजूद लाइसेंस होना अनिवार्य है।
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट - बाइक की आरसी की कॉपी (डिजिटल या हार्ड कॉपी) आपके पास होनी चाहिए ताकि साबित हो सके कि गाड़ी चोरी की नहीं है।
- इंश्योरेंस और पीयूसी - गाड़ी का कम से कम थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस और चालू पॉल्यूशन (PUC) सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन परिस्थितियों में हो सकता है भारी जुर्माना या कार्रवाई? - फोटो : Adobe Stock
किन परिस्थितियों में हो सकता है भारी जुर्माना या कार्रवाई?
- अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है या आप बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं, तो सीधे आपका चालान कटेगा।
- अगर गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो चुका है, तो गाड़ी मालिक और चलाने वाले दोनों पर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लग सकता है।
- अगर पुलिस को गाड़ी के चोरी होने का शक होता है और आप मालिक का नाम या विवरण नहीं बता पाते हैं, तो गाड़ी जब्त की जा सकती है।
विज्ञापन
चालान से बचने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
चालान से बचने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- दोस्त की बाइक मांगने से पहले यह जरूर पूछ लें कि गाड़ी के सभी कागजात अपडेटेड हैं या नहीं।
- अपने साथ mParivahan या DigiLocker एप में ओरिजिनल पेपर्स की डिजिटल कॉपी हमेशा तैयार रखें, जो कानूनन पूरी तरह मान्य हैं।
- हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और अगर ट्रैफिक पुलिस रोके तो शांत रहकर दोस्त की बाइक होने की बात सही-सही बता दें।