TRE-4 विज्ञापन में देरी, छात्र नेता का सरकार को अल्टीमेटम: पटना में कहा- जुलाई में विज्ञापन नहीं आया तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, आंदोलन की चेतावनी दी - Patna News

Published on 26 जुल॰ 2026

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
छात्र नेता दिलीप कुमार। - Dainik Bhaskar

छात्र नेता दिलीप कुमार।

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के विज्ञापन में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि जुलाई 2026 के भीतर TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं होता है तो शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार तारीखें बदली जा रही हैं और लाखों अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है।

‘बदलते बयानों से 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी परेशान’

दिलीप कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री पहले कहते रहे कि जुलाई में किसी भी कीमत पर विज्ञापन जारी होगा, फिर कहा गया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक विज्ञापन आ जाएगा और बाद में बयान बदलकर यह कहा जाने लगा कि 25 जुलाई तक केवल अधियाचना आई।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपने ही वादे पर कायम नहीं रह सकती तो शिक्षा मंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

दिलीप कुमार ने कहा, उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी महीनों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट समयसीमा बताने से बच रही है।

46 हजार पदों पर भर्ती का वादा निभाने की मांग

छात्र नेता ने कहा, सरकार पहले करीब 46 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती निकालने की बात कह चुकी है। ऐसे में अब पदों की संख्या कम नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि सरकार अपने वादे के अनुरूप सभी स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करे और TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करे, ताकि अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो सके।

‘विज्ञापन नहीं आया तो होगा लोकतांत्रिक आंदोलन’

दिलीप कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जुलाई के भीतर TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो छात्र लोकतांत्रिक तरीके से राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग ने जुलाई में प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया था, इसलिए सरकार को अपने वादे पर अमल करना चाहिए।

25 जुलाई तक अधियाचना भेजने का दिया गया था निर्देश

7 जुलाई 2026 को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में TRE-4 की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। बैठक में अधिकारियों को 25 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेजने का निर्देश दिया गया था।

इसके बाद अभ्यर्थियों के बीच यह सवाल और तेज हो गया कि आखिर शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन कब जारी होगा, क्योंकि सरकार की ओर से अब तक इसकी कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है।

.

खबरें और भी हैं...

  • बिहार रेजीमेंट केंद्र में कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: वीरता और बलिदान को किया नमन, वीर स्मृति स्थल पर हुआ समारोह

    वीरता और बलिदान को किया नमन, वीर स्मृति स्थल पर हुआ समारोह|दानापुर,Danapur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बांकीपुर उपचुनाव: नितिन नवीन बोले-इस इलाके में मेरा बचपन बीता: PK ने कहा-जीविका दीदियों से प्रचार करवा रही BJP; धरना दूंगा; कल रोड शो करेंगे तेजस्वी

    PK ने कहा-जीविका दीदियों से प्रचार करवा रही BJP; धरना दूंगा; कल रोड शो करेंगे तेजस्वी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • औंटा प्राथमिक विद्यालय की छत 5 माह से टूटी: एक कमरे में चल रही 1-5 तक की कक्षाएं, अधूरा पड़ा मरम्मत कार्य

    एक कमरे में चल रही 1-5 तक की कक्षाएं, अधूरा पड़ा मरम्मत कार्य|हाथीदह(पटना),Hathidah(Patna) - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना में हाइवा ने बाइक सवार दंपति को कुचला: दोनों की मौरे पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

    0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर