TS Singh Deo Statement: 'अलग राय गुटबाजी नहीं', भूपेश-देवेंद्र के बीच गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का बयान, कहा- हर दल में होती है विचारों की भिन्नता

Published on 5 सित॰ 2026

TS Singh Deo Statement: कांग्रेस (Indian National Congress) के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर (Congress Organization Training Camp) में शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo Statement) ने कांग्रेस (Indian National Congress) की अंदरूनी राजनीति पर बड़ा बयान दिया। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) के बीच गुटबाजी (Congress Factionalism) के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि परिवार में भी दो लोगों की राय अलग हो सकती है। इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता।

Jhiram Ghati फैसले पर T S Singhdeo का बड़ा बयान, 'जब तक जवाबदेही नहीं, मुझे संतोष नहीं'

झीरम घाटी हत्याकांड मामले में विशेष एनआईए (NIA) कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि जब तक इस भयानक… pic.twitter.com/t2FgeG2LFa

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 5, 2026

भूपेश वरिष्ठ, देवेंद्र युवा नेता

सिंहदेव (TS Singh Deo Statement) ने कहा कि भूपेश बघेल वरिष्ठ नेता हैं, जबकि देवेंद्र यादव युवा नेता हैं। दोनों पड़ोसी विधायक भी हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग उम्र और अनुभव के नेताओं की राय अलग होना स्वाभाविक है।

जब उनसे पूछा गया कि वे भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव में से किसके साथ हैं, तो सिंहदेव ने कहा- मेरा समर्थन कांग्रेस के साथ है।

'कौन से परिवार में दो राय नहीं होती'

गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव (TS Singh Deo Statement) ने परिवार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार है। कौन से परिवार में दो राय नहीं होती। भाई-भाई और पिता-पुत्र के बीच भी अलग राय हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह हर राजनीतिक दल में विचारों की भिन्नता (Difference of Opinion) होती है। जरूरी यह है कि पार्टी के हित को नुकसान कम से कम हो। इसी को लेकर हम प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP IAS Transfer list: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अनुराग वर्मा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक नियुक्त

बृजमोहन के पत्रों पर बीजेपी से सवाल

सिंहदेव (TS Singh Deo Statement) ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति (Congress Internal Politics) पर सवाल उठाने वाली बीजेपी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो साथी कांग्रेस से सवाल करना चाह रहे हैं, वे पहले बृजमोहन अग्रवाल के पत्रों का जवाब दें।

उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री को कितने पत्र लिख चुके हैं, इसका जवाब बीजेपी को देना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि बृजमोहन जी को कितनी घुटन महसूस हो रही थी कि उन्हें पत्र लिखना पड़ा और अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 5 September: फिर आसमान छू रहा सोना, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

Screenshot 2026-09-05 171012

'घर की बात है, पार्टी को नुकसान न हो'

सिंहदेव ने कहा (TS Singh Deo Statement) कि यह घर की बात है। अलग-अलग राय होना कोई असामान्य बात नहीं है। कोशिश यही है कि विचारों के अंतर से पार्टी के हित को नुकसान कम से कम हो।

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। पार्टी के भीतर मतभेद (Political Differences) हो सकते हैं, लेकिन इसका असर संगठन पर नहीं पड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bhopal Road Accident: भोपाल में पीपुल्स मॉल के पास ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

307 ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग

दुर्ग में 5 से 7 सितंबर तक कांग्रेस का 3 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर (Congress Training Camp) आयोजित किया जा रहा है। इसमें ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन चलाने, बूथ स्तर पर काम करने, सोशल मीडिया के इस्तेमाल और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

कांग्रेस ने प्रदेश के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के समय अचानक सक्रिय होने के बजाय अभी से ब्लॉक से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना इसका मकसद है।

यह भी पढ़ें: Indore में Rahul Gandhi से Vande Mataram गाने की मांग करने वाले BJP नेता खुद अटके, कैमरे के सामने नहीं गा पाए पूरा राष्ट्रगीत