'किंग' में नहीं होगा डबल विलेन वाला Twist? राघव जुयाल के रोल पर आया धांसू अपडेट

Published on 31 जुल॰ 2026

Shah Rukh Khan Update: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस एक्शन फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल समेत कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. पिछले कुछ वक्त से राघव जुयाल के किरदार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. कहा जा रहा था कि वो फिल्म में यंग विलेन का रोल निभा रहे हैं. अब खुद राघव ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है.

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर चल रही अफवाहों पर राघव जुयाल अपना रिएक्शन दिया है. एक्टर ने साफ किया कि वो सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में यंग विलेन नहीं हैं. इसकी कहानी- उनका किरदार दोनों की सोच से बिल्कुल अलग हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म में अपने रोल पर राघव जुयाल ने क्या कुछ कहा है.

राघव जुयाल ने क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राघव जुयाल से पूछा गया कि क्या वो ‘किंग’ में विलेन का किरदार निभा रहे हैं? इसपर उन्होंने साफ तौर पर इन खबरों को गलत बताया. राघव ने कहा, “ये बिल्कुल, सारा-सर झूठ बोल रहे हैं क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है. ये बिल्कुल अलग चीज है. किंग की एकदम अलग स्टोरी है और बहुत यूनीक प्लॉट है. वो जब फिल्म देखेंगे आप, तभी आपको उसका इल्म होगा कि क्या है वो क्या नहीं.”

यह भी पढ़ें – रिलीज से 5 महीने पहले शाहरुख खान की बड़ी तैयारी, किंग को लेकर अगस्त में क्या होने वाला है?

इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि राघव फिल्म में जैकी श्रॉफ के किरदार के बेटे का रोल निभा रहे हैं और वो शाहरुख खान के किरदार के यंग वर्जन से भिड़ते नजर आएंगे. यही वजह थी कि उन्हें फिल्म के अहम विलेन में से एक बताया जा रहा था. लेकिन अब एक्टर ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है.

कैसा होगा राघव का लुक?

राघव ने फिल्म की मेकिंग और अपने लुक को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “ये एक बहुत ही यूनीक फिल्म है. जिस तरह सिद्धार्थ आनंद शॉट्स ले रहे हैं. उससे आपको खुद पता चल जाएगा. मेरा लुक भी, जैसी हर फिल्म में अलग होता है, इसमें भी बिल्कुल अलग है.”

किंग रिलीज डेट?

राघव के मुताबिक, बचपन में उन्होंने सिंगल स्क्रीन थिएटर में शाहरुख खान की फिल्में कई बार देखी थीं. ऐसे में जब कैमरे के सामने शाहरुख सीधे उन्हें डायलॉग बोल रहे थे, तो वो पल उनके लिए बिल्कुल सपने था. हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और सीन पूरा किया. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button