
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’
Sidharth Malhotra The Vvaan Runtime: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली मेगा-बजट फैंटेसी फिल्म ‘द वन’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है. सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म को बिना किसी सिंगल कट या बदलाव के पास कर दिया है. आमतौर पर देखा जाता है कि जहां पर जरूरत होती वहां पर सेंसर बोर्ड फिल्मों में कुछ डायलॉग्स को म्यूट कराते हैं, दृश्यों पर कैंची चलाते हैं या फिर टाइटल कार्ड्स, भाषा और एंटी-ड्रग टिकर लगाने की हिदायत देते हैं. लेकिन ‘द वन’ के मामले में बोर्ड ने ऑडियो या विजुअल किसी भी स्तर पर एक भी बदलाव की मांग नहीं की. बोर्ड को किसी भी बदलाव की जरूरत नहीं लगी.
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कंटेंट और मिजाज को देखते हुए इसे ‘U/A 16+’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए पास कर दिया है. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का कुल रनटाइम 136.25 मिनट यानी लगभग 2 घंटे 16 मिनट है, जो एक ग्रिपिंग फैंटेसी-एडवेंचर के लिहाज से बिल्कुल सही रनटाइम माना जा रहा है. मेकर्स के लिए ये एक बहुत बड़ी राहत और जीत है, क्योंकि कहानी को बिना किसी समझौते के ठीक उसी रूप में बड़े पर्दे पर पेश किया जा सकेगा, जैसा निर्देशक ने सोचा था.
लोककथा, रहस्य और रोमांच की अनोखी कहानी
मेकर्स की मानें तो ‘द वन’ सिर्फ एक मसाला फिल्म नहीं है, बल्कि ये भारतीय लोककथा और फैंटेसी की दुनिया को हॉलीवुड स्तर के विजुअल्स के साथ पेश करने की कोशिश है. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका क्रिएटर बैकग्राउंड है. ‘पंचायत’ जैसी कल्ट सीरीज का निर्देशन करने वाले दीपक मिश्रा ने इस फिल्म की कमान संभाली है, जबकि कहानी टीवीएफ (TVF) के कर्ता-धर्ता अरुणाभ कुमार ने लिखी है.
रहस्य, एडवेंचर और हास्य के तड़के से सजी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक नए तरह का सिनेमाई अनुभव लेकर आ रही है. मेकर्स का विजन इतना बड़ा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही ‘द लेजेंड ऑफ वन’ नाम से कॉमिक बुक भी पेश की जा चुकी है, ताकि दर्शक इस जादुई दुनिया की बैकग्राउंड को गहराई से समझ सकें.
ये भी पढ़ें-
अब तक सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड किस कैटेगरी में किसे मिले हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को सरकार कितना पैसा देती है? जानिए
25 सितंबर को थिएटर्स में होगी रिलीज
बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने मिलकर किया है. सेंसर की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब ‘द वन’. 25 सितंबर 2026 को देशभर के थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और तमन्ना की नई केमिस्ट्री और देसी लोककथाओं का रहस्यमय कैनवस दर्शकों को कितना लुभा पाता है, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More