दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर| Navbharat Live

Published on 11 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव में नया सियासी मोड़, शिवसेना (यूबीटी) ने नरोत्तम मिश्रा को दिया 'मशाल' पर चुनाव लड़ने का खुला ऑफर, उद्धव ठाकरे के आने का दावा।

Datia Assembly by-election witnesses a new political twist with Shiv Sena UBT's proposal to Narottam Mishra

शिवसेना यूबीटी ने दिया नरोत्तम मिश्रा को खुला ऑफर (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Shivsena UBT Offer To Narottam Mishra: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने उन्हें दतिया विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का खुला प्रस्ताव दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के मध्य प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पार्टी के ‘मशाल’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया।

उन्होंने दावा किया कि यदि नरोत्तम मिश्रा पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो उनके समर्थन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे समेत पार्टी के सभी राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आएंगे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के मध्य प्रदेश आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह सिसोदिया ने भी इस प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा को चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है।

शिवसेना ने नरोत्तम मिस्रा को दिया खुला ऑफर

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश में शिवसेना यूबीटी की पकड़ शून्य है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा जैसे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता को ऑफर देना इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि प्रदेश शिवसेना युबीटी के प्रदेश प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर नरोत्तम मिश्रा ऑफर को स्वीकार करते हैं तो उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत पार्टी के राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

BJP नेता Narottam Mishra को शिवसेना UBT से टिकट का ऑफर, उद्धव-आदित्य ठाकरे प्रचार के लिए तैयार pic.twitter.com/166upbVbk6 — sudhirdandotiya (@sudhirdandotiya) July 11, 2026

टिकट न मिलने पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा

पार्टी से आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट न मिलने पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद कि वह ऐसी हरकतें न करें, पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं। उन्हें इस तरह से नहीं जताया जाता।

30 जुलाई को दतिया में होगा उपचुनाव, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना के बाद चुनाव परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि यहां सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। कांग्रेस ने अब तक अपना प्रत्याक्षी घोषित नहीं किया है। जिसकी वजह से कयासों का बाजार और भी ज्यादा गरम है।

Follow Navbharatlive whatsapp