Udta Teer Trailer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' का ट्रेलर आउट, पाकिस्तानी जासूस बनकर छाए एक्टर

Published on 23 सित॰ 2026

Udta Teer Trailer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर आउट, पाकिस्तानी जासूस बनकर छाए एक्टर

‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर कैसा है?

Udta Teer Trailer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक बार फिर फैंस सारा और आयुष्मान को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. जी हां, सारा और आयुष्मान की एक्शन-कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में हाई-स्टेक मिशन, गलत पहचान और जबरदस्त कॉमेडी की झलक देखने को मिलती है. फिल्म का निर्देशन पहली बार डायरेक्शन की कमान संभाल रहे आकाश ए कौशिक ने किया है.

ट्रेलर की कहानी जासूसी, याददाश्त जाने और गलत पहचान के इर्द-गिर्द घूमती है. आयुष्मान खुराना फिल्म में बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. एक धमाके के बाद उनकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारत की काउंटर-टेररिज्म स्क्वॉड (CTS) का अधिकारी समझने लगते हैं. सारा अली खान भी फिल्म में CTS ऑफिसर के रोल में हैं और उन्हें बिलाल की असली पहचान के बारे में कुछ पता नहीं होता.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Monster: मॉन्सटर में होगा जबरदस्त एक्शन, ट्रेन में दुश्मनों से भिड़ेंगे सलमान खान, तैयारी शुरू

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिलाल खुद को बेहद देशभक्त भारतीय अधिकारी समझने लगता है, वहीं पाकिस्तान में बैठे उसके हैंडलर्स उसकी इस बदली हुई पहचान से परेशान हो जाते हैं और हालात संभालने की कोशिश करते हैं. फिल्म में ट्रेन में एक्शन और धमाकों जैसे स्पाई-थ्रिलर वाले सीन के साथ चौथी दीवार तोड़ने वाले मजेदार पल और पॉलिटिकल सटायर भी देखने को मिलेगा.

सचिन-जिगर के जोशीले म्यूजिक और शानदार विजुअल्स ट्रेलर को और मजेदार बनाते हैं. कुल मिलाकर, उड़ता तीर क्लासिक जासूसी फिल्मों में दिखाए जाने वाले एक्शन और थ्रिलर के अंदाज पर हल्के-फुल्के और मजेदार तरीके से तंज करती नजर आ रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल

उड़ता तीर में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा वामिका गब्बी भी हैं. इसके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म को करण जौहर, गुनीत मोंगा कपूर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचिन जैन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म 9 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button