रक्षाबंधन पर UP रोडवेज का बहनों को बड़ा तोहफा, तीन दिन महिलाओं को मिलेंगी मुफ्त बस यात्रा

Published on 16 अग॰ 2026

उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा सुविधा कुल तीन दिनों के लिए दी जाएगी. इसके तहत बहनें 27 अगस्त को अपने भाइयों के पास जाने के लिए बिना किराए के सफर कर सकेंगी.

उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा सुविधा कुल तीन दिनों के लिए दी जाएगी. इसके तहत बहनें 27 अगस्त को अपने भाइयों के पास जाने के लिए बिना किराए के सफर कर सकेंगी.

author-image

New Update

UP Roadways

UP Roadways Photograph: (social)

UP Roadways Buses to Run For Free on Raksha Bandhan: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को बड़ी राहत देने की पूरी तैयारी कर ली है. हर साल की तरह इस बार भी प्रदेशभर में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में तीन दिनों तक किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा. त्योहार के दौरान बहनों को सफर करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं और बसों के फेरे भी बढ़ाने का निर्णय लिया है.

तीन दिनों तक महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर

रोडवेज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा सुविधा कुल तीन दिनों के लिए दी जाएगी. इसके तहत बहनें 27 अगस्त को अपने भाइयों के पास जाने के लिए बिना किराए के सफर कर सकेंगी, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगी और 29 अगस्त को वापस अपने घरों व गंतव्यों तक सुरक्षित लौट सकेंगी. इस पूरी यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को टिकट काउंटर से 'शून्य रुपये' (Zero Fair) का जीरो टिकट जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘मैं बार-बार गलत मर्दों की ओर क्यों आकर्षित होती हूं?’, जब मनीषा कोइराला ने दिया था ऐसा ब्यान, मच गया था बवाल!

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द

रक्षाबंधन के आसपास के दिनों में बस अड्डों और सड़कों पर यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिलता है. इस स्थिति से निपटने और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवहन निगम ने कड़े कदम उठाए हैं. विभाग ने सभी चालकों (ड्राइवरों) और परिचालकों (कंडक्टरों) की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. अधिकारियों के अनुसार, आगामी करीब छह दिनों तक किसी भी बस स्टाफ को अवकाश नहीं दिया जाएगा, ताकि बसें निरंतर और सुचारू रूप से संचालित होती रहें.

यात्रियों की सुविधा के लिए कौशांबी डिपो से चलेंगी अतिरिक्त बसें

गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से हर साल रक्षाबंधन पर मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और अन्य नजदीकी जिलों के लिए भारी संख्या में महिलाएं यात्रा करती हैं. त्योहार से एक दिन पहले और मुख्य पर्व के दिन सुबह से ही बस स्टैंडों पर लंबी कतारें लग जाती हैं. महिला यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने और सुगम सफर देने के लिए कौशांबी डिपो द्वारा 250 अतिरिक्त बसों के बराबर फेरे बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है. यह विशेष अतिरिक्त संचालन 26 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा के घर आई लक्ष्मी, बेटी की पहली झलक देख बधाई दे रहे फैंस

प्रमुख रूटों पर बढ़ाई जाएंगी बसों की फेरियां

यात्रियों की मांग और रूट की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं. इनमें प्रमुख रूप से लखनऊ रूट पर 30 फेरे, बरेली रूट पर 40 फेरे, हल्द्वानी रूट पर 10 फेरे, बदायूं रूट पर 70 फेरे और मैनपुरी रूट पर 44 फेरे बढ़ाए गए हैं. इसके अलावा कानपुर रूट पर 16 फेरे तथा एटा-अलीगढ़ रूट पर 40 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को समय पर बसें मिल सकें. कौशांबी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक के.एन. चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए छह दिनों तक बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान महिला यात्रियों को रोडवेज बसों में पूरी तरह से निशुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी और उनसे किसी भी प्रकार का किराया नहीं वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें: TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, मचा हड़कंप 

ये भी पढ़ें: चेंगलपट्टू जिले में डेंगू का डर, बच्चे अस्पताल में भर्ती