UP Anganwadi Recruitment 2026: 8 जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

Published on 13 जुल॰ 2026

UP Anganwadi Recruitment 2026: 8 जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य के कई नए जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आगरा, मथुरा, मैनपुरी, देवरिया, संभल, औरैया, श्रावस्ती और चंदौली समेत आठ जिलों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. इच्छुक 12वीं पास महिला अभ्यर्थी निर्धारित लास्ट डेट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. हर जिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले की लास्ट डेट देखकर समय रहते आवेदन पूरा करना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं भी आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं. अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 के आधार पर 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही, जिस ग्राम सभा या शहरी वार्ड से आवेदन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र की निवासी होना अनिवार्य है.

कैसे होगा चयन?

चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट 12वीं या उससे ज्यादा एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी. 10वीं के अंकों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा. अगर किसी अभ्यर्थी के अंक सीजीपीए या ग्रेडिंग प्रणाली में हैं, तो उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिशत में बदला जाएगा.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय आधार कार्ड, पहचान पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, उच्च शैक्षणिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और जरूरत होने पर विधवा प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा.

ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगइन कर व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशनल डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. सभी जानकारी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार सही भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें. भर्ती से जुड़ी मेरिट लिस्ट और आगे की सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button