UP Car Hit Girl : बोनट पर लटकी युवती, आरोपी दौड़ाता रहा कार, आगे जाकर टक्कर मारकर फरार, लखनऊ में 'रिलेशनशिप की लड़ाई' का VIDEO वायरल

Published on 16 सित॰ 2026

UP Car Hit Girl: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media Viral Video) पर वायरल हो रहा है। युवती ने अपने परिचित युवक और उसके दोस्त पर विवाद के बाद कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घायल युवती की पहचान अनामिका के रूप में हुई है, जबकि आरोपी चालक शहनवाज बताया गया है। पुलिस के अनुसार, अनामिका और शहनवाज पिछले करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। 

चाय पीने पहुंची थी युवती, तभी हुआ विवाद

Lucknow में युवती को Car से टक्कर मारने का आरोप, Bonnet पर बैठी दिखी युवती का VIDEO Viral

Lucknow के Gomti Nagar Extension में Janeshwar Mishra Park के पास एक युवती को Car से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने परिचित युवक Shahnawaz Ali और उसके दोस्त Danish पर आरोप… pic.twitter.com/xxiPSH3rOz

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 16, 2026

पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा। अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवती ने गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।

Car रोकने की कोशिश के दौरान टक्कर का आरोप

युवती ने बताया,  विवाद के बाद शहनवाज और दानिश कार लेकर वहां से जाने लगे। उसने कार रोकने की कोशिश की। इसी दौरान शहनवाज ने कार से उसे टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद युवती घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विवाद के दौरान युवती को कार के बोनट पर बैठे हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों या टक्कर की वजह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Indian-Pak Navy Ship Collision:Indian-Pak Navy Ship Collision: अरब सागर में भारत-पाक जहाजों की टक्कर, एक्शन में आया विदेश मंत्रालय

वाहन नंबर के आधार पर जांच

पुलिस ने युवती की शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वाहन नंबर के जरिए शहनवाज अली और दानिश की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 16 September: PM मोदी के स्कूलमेट असगर अली को जमीन विवाद में राहत, 8 दिन बाद BJP विधायक से जुड़ी कंपनी ने छोड़ा कब्जा

लेखक