Home›Uttar Pradesh›UP IPS Transfer: Yogi government changes SPs of several districts
अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, नवरात्रि से पहले राज्य के 20 IPS अफसर इधर से उधर, UP IPS Transfer: Yogi Government Changes SPs of Several Districts

Several Districts SP Changed. Image Source- IBC24 Archive
Deepak Sahu
Published: 07 Oct 2026 | 4:58 pmModified: 07 Oct 2026 | 5:03 pm
लखनऊ। Changes SPs of Several Districts उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे के भीतर बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया। इनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल है यानी योगी सरकार ने 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर भी आदेश भी जारी कर दिया गया है।
Changes SPs of Several Districts जारी आदेश के मुताबिक जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हापुड़ और मऊ के SP को साइडलान कर दिया गया है। जबकि जालौन, बागपत और गाजीपुर, बलिया, बस्ती जिलों के कप्तानों को दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है। लखनऊ की DCP रवीना त्यागी को बाराबंकी का SP बनाया गया है। प्रयागराज PAC के कमांडेंट सर्वेश कुमार मिश्रा मऊ SP बनाए गए हैं। इसके अलावा पूर्णेंदु सिंह को बागपत का SP बनाया गया है। मथुरा के SP सिटी सुरेश चंद्र रावत को जालौन की कमान सौंपी गई है। वहीं, आजमगढ़ के SP सिटी मधुबन सिंह को हापुड़ का SP बनाया गया है।

- Doraemon Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' की सुनामी, फिर भी 'डोरेमोन' ने नहीं मानी हार! दूसरे मंगलवार को कमाई में दिखा गजब का दम
- CG Oriental Insurance Company blacklisted: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, इस इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानिए किस मामले में विमानन संचालनालय ने लिया एक्शन
- Telibandha Chowk New Name: बदले जाएंगे तेलीबांधा चौक समेत 38 जगहों के नाम, CM साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें अब क्या होगा नया नाम
हमसे जुड़ें
लेखक के बारे में
Deepak Sahu
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...
Web Title: UP IPS Transfer: Yogi government changes SPs of several districts