UP Rajya Sabha Election: यूपी से राज्यसभा के लिए 10 कैंडिडेट्स निर्विरोध निर्वाचित, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार जाएंगे राज्यसभा

Published on 9 अक्टू॰ 2026

UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) की तस्वीर साफ हो गई है। 

राज्य की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 8 और समाजवादी पार्टी (SP) के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण चुनाव में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

#WATCH | Delhi: BJP National General Secretary Smriti Z Irani says, "Today, democracy has given a fitting reply to mobocracy—specifically in the context of the Rajya Sabha elections in Uttar Pradesh. We are all delighted by the news of the BJP workers' victory. BJP workers also… pic.twitter.com/IlB71r00YD

— ANI (@ANI) October 9, 2026

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा (Announcement) की। इस तरह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सभी सीटों पर बिना मतदान के ही उम्मीदवारों का निर्वाचन हो गया।

BJP के ये 8 उम्मीदवार बने राज्यसभा सदस्य

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। पार्टी की ओर से निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम हैं:

विद्यासागर सोनकर
प्रियंका सिंह रावत
गोपी कृष्ण पांडे
धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
रामप्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार

सपा के 2 उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित

समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार भी बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंच गए हैं। इनमें प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी शामिल हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Gratitude to the people for their continuous blessings!

The Lok Sabha result of Nagaon (Assam) and Assembly results of Nandigram as well as Rejinagar (West Bengal) show yet again that the people have a deep-rooted connect with the good governance agenda of BJP-NDA.

I…

— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2026

पीएम मोदी कहा- यह जनादेश हमें मजबूती देगा

राज्यसभा सीटों के नतीजों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर लोगों के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के लिए उनका आभार जताया।

उन्होंने लिखा कि नगांव (असम) के लोकसभा चुनाव और नंदीग्राम व रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि लोगों का BJP-NDA के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है।

यह जनादेश हमें और मज़बूती देगा, क्योंकि हम लोगों की भलाई और उनके बेहतर व समृद्ध भविष्य की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

BJP उम्मीदवारों और AINRC को बधाई दी

मैं जीत हासिल करने वाले BJP उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं। मैं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए NDA के अपने अहम सहयोगी, AINRC को भी बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें: MP OBC Reservation: एमपी की सरकारी भर्तियों में होल्ड 13% पद अब जनरल कैटेगरी से भरेंगे! कोर्ट ने कहा- 27% आरक्षण से हो रहा था 50% रिजर्वेशन सीमा का उल्लंघन