UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’

Published on 16 सित॰ 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता UPI पर टैक्स लगाने को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं, केंद्र में सत्तारूढ़ BJP के नेता विपक्ष के टिप्पणियों को झूठा करार दे रहे हैं.

Written By : विजय कुमार बिट्ठल |  Updated at : 16 Sep 2026 10:56 PM (IST)

Preferred Sources

bjp chief nitin nabin in pune targets at rahul gandhi over his tweets on upi mdr charges UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’

राहुल गांधी को लेकर बोले नितिन नबीन

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उन्होंने विकास योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने UPI MDR ट्रांजैक्शन चार्ज को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के किए गए ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ‘विपक्ष की बेचैनी देश के लगातार विकास और प्रगति को देखकर उपज रही है. उन्हें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और AI समिट में भी कमी नजर आती है.’

उन्होंने कहा, ‘आज देश में चल रही विकास योजनाओं को देखिए, बुनियादी ढांचे में 7 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. वे इस बात को स्वीकार करने में विफल रहे हैं कि आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाखों-करोड़ों लोग आए हैं या प्रधानमंत्री आवास योजना से कितने लोगों का फायदा मिला है.’

राहुल गांधी के बयान पर बोले नितिन नवीन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘उनके (विपक्ष के) पास इन मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिए कोई नजरिया ही नहीं बचा है. इसलिए सरकार की पहलों को लेकर सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि विकास के मॉडल के जरिए हम समाज को किस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं.’ 

महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे BJP अध्यक्ष, लोगों को दी बधाई

उन्होंने कहा, ‘आज गणेश पूजा के मौके पर मुझे महाराष्ट्र आने का सौभाग्य मिला. मुंबई के बाद मैंने पुणे और कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थालों का भी दौरा किया. महाराष्ट्र की संस्कृति और सभ्यता हम सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है. भगवान गणेश की पूजा से न सिर्फ महाराष्ट्र को, बल्कि पूरे देश को आशीर्वाद मिलता है.’

नितिन नवीन ने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र की जनता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर और उनका विश्वास जीतते हुए विकास की योजनाएं बनाते हैं, उसी तरह हम भी समाज के कल्याण में योगदान देने वाले मूल्यों को बनाए रखने और उन्हें बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं.’ 

यह भी पढ़ेंः असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’

About the author विजय कुमार बिट्ठल

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

Published at : 16 Sep 2026 10:56 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola