UPSSSC ने लोवर PCS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन किया जारी, 1784 पदों पर होगी भर्ती

Published on 16 अक्टू॰ 2026

UPSSSC ने लोवर PCS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन किया जारी, 1784 पदों पर होगी भर्ती

Upsssc लोअर पीसीएस भर्ती नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी लाेअर PCS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UPSSSC ने लाेअर PCS भर्ती के तहत कुल 1,784 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UPSSSC ने लोअर PCS के तहत कुल 12 तरह के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है. ये इंटर स्तरीय भर्ती है, जिसके तहत 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

आइए, विस्तार से UPSSSC लोअर PCS भर्ती 2026 आवेदन शेड्यूल के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि कौन से 12 तरह के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानते हैं कि इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए 16 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें 12 तरह के 1,784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं. आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरऑनलाइन किए जा सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026. फॉर्म में बदलाव 8 दिसंबर तक किया जा सकेगा. परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी.

इन 12 तरह के 1,784 पदों पर भर्ती

UPSSSC ने लोअर PCS भर्ती 2026 के तहत 1784 पदों को भरने की घोषणा की है, जिसमें वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235 पद भरे जाने हैं. इसी तरहभूमि अर्जन अमीन के 187, भंडारपाल एवं लिपिक के 118, भंडारपाल एवं लिपिक (विशेष भर्ती) के 2, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50, गृह माता के 5, सारणीयक के 14, समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 137, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के 525, ग्राम पंचायत अधिकारी के 508, फार्म लिपिक के 2 और बिक्री कर्ता के 1 पद भरे जाने हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

UPSSSC लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. हालांकि कैंडिडेट्स आवश्यक रूप से PET-2025 में शामिल हुए होने चाहिए. आवेदन के साथ ही PET-2025 का स्कोरकार्ड लगाया जाएगा, जिसमें नंबर शून्य से अधिक हाेने चाहिए. 18 साल से 40 साल के कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी. वहीं राज्य सरकार के कर्मियों व स्पोर्ट्स काेटे से आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार उम्र सीमा की छूट मिलेगी. हालांकि, कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है, उसके लिए नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़ें.

कैसे होगा सिलेक्शन?

UPSSSC लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्राेसेस 3 चरणाें में पूरा होगा. पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी. PET-2025 के आधार पर श्रेणावार पदों के मुकाबले 15 गुना कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए सिलेक्ट किया जाएगा. दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी. तीसरे चरण मेंदस्तावेज सत्यापन होगा, जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पीईटी स्कोरकार्ड, पहचान पत्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी.

नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button