Uric Acid Natural Remedies: यूरिक एसिड के कारण बढ़ गया जोड़ों का दर्द? ये 5 सब्जियां नेचुरली दिला सकती है राहत

Published on 6 अग॰ 2026

खराब लाइफस्टाइल के कारण भारत में लोगों के बीच यूरिक एसिड की समस्या का तेजी से बड़ रही है. बुजुर्ग ही नहीं, कम उम्र के युवाओं में भी अब ये परेशानी दिखने लगी है, जो काफी चिंता जनक है. जानकारी के अनुसार, आजकल युवाओं में खराब डेली-रूटीन, अनहेल्दी खानपान, कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस में मौजूद ज्यादा फ्रुक्टोज, लगातार बैठे रहने की आदत और मोटापे के कारण यूरिक एसिड (हाइपरयूरिसीमिया) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्या का कारण बन सकती है, जो कई बार काफी दर्दनाक भी होता है. लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ सही सब्जियों को शामिल करेंगे, तो नेचुरली आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: – पुरुषों को चुपचाप तबाह कर रही हैं ये 5 गंभीर बीमारियां! समय रहते नहीं संभले तो बढ़ सकता है

---विज्ञापन---

क्या है यूरिक एसिड (Uric Acid) और क्या है इसके लक्षण?

यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से बनता है. जानकारी के अनुसार, प्यूरीन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है और कुछ अन्य खाने की चीजों में भी पाया जाता है. सामान्य स्थिति में किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह खून में जमा होने लगता है. इतना ही नहीं, धीरे-धीरे इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो सकते हैं, जिससे गाउट (Gout) जैसी समस्या हो सकती है और तेज दर्द, सूजन व अकड़न महसूस हो सकती है.

ऐसे दिखते हैं यूरिक एसिड के लक्षण

  • जोड़ों में तेज दर्द: खासकर पैर के अंगूठे, घुटने, टखने और उंगलियों के जोड़ों में अचानक दर्द होना.
  • सूजन और लालिमा: प्रभावित जोड़ में सूजन, गर्माहट और लाल रंग दिखाई दे सकता है.
  • जोड़ों में अकड़न: उठने-बैठने या चलने में परेशानी महसूस हो सकती है.
  • रात में अचानक दर्द बढ़ना: कई लोगों में गाउट का दर्द रात के समय ज्यादा महसूस होता है, ये भी इसके लक्षण हैं.
  • चलने-फिरने में परेशानी: दर्द और सूजन के कारण चलने में दिक्कत हो सकती है.
  • किडनी स्टोन का खतरा: लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहने से कुछ लोगों में गुर्दे की पथरी की समस्या हो सकती है.

बेहतर रहेगा कि अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है, तो तुरंत इसका इलाज कराएं, ताकि भविष्य में ये समस्या आपको परेशान न करें.

---विज्ञापन---

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं ये 5 सब्जियां

लौकी

लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें प्यूरीन की मात्रा काफी कम होती है. यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है, जिससे किडनी को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा लौकी पाचन को बेहतर रखने और वजन कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकती है, जो यूरिक एसिड मैनेजमेंट के लिए जरूरी है.

---विज्ञापन---

करेला

करेला अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं, गाउट जैसी स्थिति में होने वाली जोड़ों की परेशानी को कम करने के लिए इसे संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

गाजर

गाजर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकती है. गाजर जैसी सब्जियां संतुलित डाइट का हिस्सा बनकर शरीर के बेहतर स्वास्थ्य में योगदान दे सकती हैं.

---विज्ञापन---

खीरा

खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती. पर्याप्त पानी पीना यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी माना जाता है, क्योंकि इससे किडनी को जरूरत से ज्यादा यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद मिलती है.

---विज्ञापन---

टमाटर

टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व सूजन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में भूमिका निभा सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: – नाभि पर हल्दी का तिलक करने से क्या फायदा होता है? दादी-नानी का यह नुस्खा दिखा सकता है गजब का असर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---