US-Iran War: शहीद सैनिकों का बदला ले रहा अमेरिका, ईरान के ठिकानों पर लगातार नौवीं रात एयरस्ट्राइक - Haribhoomi

Published on 20 जुल॰ 2026

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी जवानों की शहादत का बदला लिया जा रहा है।

US-Iran War Donald Trump Iran strikes

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी जवानों की शहादत का बदला लिया जा रहा है। (File Photo)

  • Published: 20 Jul 2026, 09:28 AM IST
  • Last Updated: 20 Jul 2026, 09:28 AM IST

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब बेहद आक्रामक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि सोमवार की सुबह ईरान के ठिकानों पर फिर से एयरस्ट्राइक की गई। यह लगातार नौवीं रात है जब अमेरिकी सेना ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रही है। इस बीच ओमान के पास हर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज में आग लगने की घटना ने तनाव को और बढ़ा दिया है।

ट्रंप का बड़ा बयान: 'शहीदों के सम्मान में की गई कार्रवाई'
वर्ल्ड कप फाइनल के बाद वाशिंगटन लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए इन हमलों की पुष्टि की। उन्होंने साफ कहा कि, "हमने आज रात फिर से ईरान को बहुत जोर से मारा है। यह कार्रवाई उन महान देशभक्तों के सम्मान में की गई है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।"

JUST IN: President Trump says the U.S. carried out more strikes against Iran "in honor" of the "great patriots" who were recently killed in the war with Iran.

Trump says Iran has been "very, very badly damaged" militarily and argues the country no longer poses the same threat,… pic.twitter.com/sWCShPDCnQ

— Fox News (@FoxNews) July 20, 2026

राष्ट्रपति ने उन सैनिकों की शहादत पर दुख जताया और कहा कि ये जवान इस उद्देश्य के लिए लड़ रहे थे कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

इराक में अमेरिकी जवान की शहादत
अमेरिकी सेना ने बताया कि 18 जुलाई को उत्तरी इराक में एक ईरानी ड्रोन के 'नियंत्रित विस्फोट' (controlled detonation) के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। इस मौत के बाद 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

CENTCOM began conducting a new wave of strikes against Iran at 7 p.m. ET today for the ninth consecutive night. The strikes will continue degrading Iranian military capabilities used to attack commercial vessels and civilian mariners transiting the Strait of Hormuz.

— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 19, 2026

हर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज में आग
हमलों के बीच, ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज में आग लग गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि हर्मुज जलडमरूमध्य का यह मार्ग वह रास्ता है, जहाँ से अमेरिकी सेना जहाजों को ईरान के नियंत्रण से बचने के लिए यात्रा करने की सलाह देती रही है।

The U.S. Embassy has information to suggest that Iran may seek to target unspecified locations in central Manama.

We urge all Americans to remain vigilant, follow local authorities’ instructions, and review the latest guidance from the U.S. Embassy.https://t.co/v0U4MJRhnS pic.twitter.com/3UqGOw5ifs

— U.S. Embassy Manama (@USEmbassyManama) July 19, 2026

ईरान का जवाबी हमला और मिसाइलें
ईरान ने भी अपनी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी प्रांत लोरेस्तान से 'दुश्मन के ठिकानों' पर मिसाइलों की नई खेप दागी गई। ईरान के इन हमलों के जवाब में बहरीन, जॉर्डन और कुवैत को अपने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय करना पड़ा।

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा है खतरा
तनाव इस कदर बढ़ गया है कि अमेरिका ने बहरीन की राजधानी मनामा में नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, इजराइल ने भी चिंता जताई है कि जॉर्डन की ओर दागी गई ईरानी मिसाइलों का मलबा या प्रभाव उनके क्षेत्र में भी गिर सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच का यह संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट के लिए बड़ा सुरक्षा खतरा बन चुका है।