Vande Bharat: आंदोलन कर रहे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देवेंद्रनाथ महतो को शामिल होने की नहीं मिली अनुमति, आखिर क्यों हुई पुलिस और छात्र नेता के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की?

Published on 15 अग॰ 2026

Jharkhand Student Protest Update: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

Vande Bharat: आंदोलन कर रहे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देवेंद्रनाथ महतो को शामिल होने की नहीं मिली अनुमति, आखिर क्यों हुई पुलिस और छात्र नेता के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की?

Jharkhand Student Protest Update/Image Credit: File Image

Modified Date: August 15, 2026 / 11:58 pm IST

Published Date: August 15, 2026 11:57 pm IST

HIGHLIGHTS

  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
  • 13 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो भी तिरंगा यात्रा शामिल होकर झंडा फहराना चाहते थे।
  • महतो ने अस्पताल से निकलने की कोशिश की तो महतो और उनके समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।

Jharkhand Student Protest Update: रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। 13 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो भी तिरंगा यात्रा शामिल होकर झंडा फहराना चाहते थे, लेकिन उन्हें प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

जब साथियों की मदद से महतो ने अस्पताल से निकलने की कोशिश की तो महतो और उनके समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें जाने नहीं दिया गया। वहीं महतो ने आरोप लगाया कि मुझे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से रोका जा रहा है, क्या यही आजादी है। (Jharkhand Student Protest Update) इस घटना के बाद रांची सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो की सुरक्षा और सख्त कर दी गई। मेन गेट से लेकर ICU में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। किसी को भी ICU के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

Jharkhand Student Protest Update: वहीं JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर आंंदोलन कर रहे छात्रों की तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकलकर कचहरी चौक होते हुए लालपुर पहुंची जहां से वापस धरना स्थल लौटी। झारखंड में छात्र आंदोलन का शनिवार को 22वां दिन था महतो समेत पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल कर रहे हैं उनकी रेगुलर मेडिकल जांच भी हो रही है।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Lucknow Road Accident News: राजधानी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक साथ थम गई इतने लोगों की सांसे, पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
  • NALSAR Controversy Update: नेशनल लॉ कॉलेज विवाद पर बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफ़ी, कहा- छात्रों और नहीं होना चाहिए कोई दबाव, जानें क्या है पूरा मामला
  • Sitapur Teen Death Case : किशोरी मौत केस में CM योगी का ऑपरेशन एक्शन! ये 3 आरोपी हिरासत में, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, SHO पर जांच 

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Tiranga Yatra by protesting students in Jharkhand

advertisement will close in 10 seconds ×

ads