Vande Bharat: लो आ गई खुशखबरी, इस रूट पर चलने जा रही वंदे भारत; जान लें डिटेल्स

Published on 22 अग॰ 2026

Aug 22, 2026 06:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

Vande Bharat, Indian Railways: जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। यह ट्रेन वाया शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर चलेगी। इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है।

 Vande Bharat Good News Indian Railways Jammu Tawi Srinagar Kashmir New Route Check Details

यह वंदे भारत ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच चलेगी

Vande Bharat: देशभर के लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कुछ समय पहले कश्मीर तक सीधी वंदे भारत चलाई गई, जोकि बड़ी उपलब्धि थी। अब एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, जिससे जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों के लिए काफी फायदा मिलेगा। यह वंदे भारत ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच चलेगी।

जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। यह ट्रेन वाया शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर चलेगी। इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन का नंबर 26407/26408 होगा। तीसरी वंदे भारत चलना यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''उधमपुर के लिए अच्छी खबर। लोकल लोगों की पॉपुलर डिमांड और हमारी सच्ची रिक्वेस्ट पर रेल मिनिस्ट्री ने जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए उधमपुर को स्टॉपओवर के तौर पर शामिल करने पर सहमति दे दी है।''

उन्होंने आगे कहा कि यह एक बार फिर पीएम मोदी की इस इलाके के लोगों की उम्मीदों के लिए सेंसिटिव चिंता को दिखाता है। इस पॉजिटिव और तुरंत काम के लिए रेल मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद।

बेंगलुरु-मंगलुरु के बीच भी वंदे भारत चलाने की तैयारी

वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसुरु मंडल ने बेंगलुरु-मंगलुरु मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए चुनौतीपूर्ण सकलेशपुर-सुब्रहमण्य रोड घाट खंड में स्वचालित आपातकालीन ब्रेक प्रणाली से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण शुरू किया। चेन्नई स्थित सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) में विशेष रूप से तैयार की गई 20 डिब्बों वाली ट्रेन पिछले सप्ताह मैसुरु पहुंची थी। मंगलवार को मैसुरु में इसके स्थिर परीक्षण के बाद ट्रेन को उसी रात मैदानी परीक्षण के लिए सकलेशपुर रवाना किया गया।

मैसुरु मंडल के रेल प्रबंधक मुदित मित्तल ने कहा, "परीक्षण बुधवार सुबह शुरू हुआ। ट्रेन में सवार अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के कर्मचारी विभिन्न तकनीकी और परिचालन मानकों का परीक्षण कर रहे हैं।" सकलेशपुर और सुब्रहमण्य रोड के बीच स्थित यह घाट खंड बेंगलुरु-मंगलुरु रेल मार्ग के सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सों में से एक है जहां खड़ी ढलानें, तीखे मोड़, सुरंगें और पुल हैं। अधिकारी ने बताया कि यह खंड पश्चिमी घाट से होकर गुजरता है और तेज ढलानों पर ट्रेन की गति नियंत्रित रखने, ब्रेक लगाने तथा सुरक्षित परिचालन के लिहाज से लंबे समय से चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है। मित्तल ने बताया, "इस घाट खंड में विभिन्न परिस्थितियों में परीक्षण अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। स्वचालित आपातकालीन ब्रेक प्रणाली का भी आकलन किया जा रहा है।"

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें