Vande Bharat: आतंकवाद पर 'एकमत' BRICS! 'दिल्ली घोषणा पत्र पास...' भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, क्या ब्रिक्स के साझा बयान से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की मुश्किलें?

Published on 12 सित॰ 2026

BRICS Summit 2026 Update: ब्रिक्स समिट के दिल्ली डिक्लेरेशन में सभी देशों ने सर्वसम्मति से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है।

Vande Bharat: आतंकवाद पर ‘एकमत’ BRICS! ‘दिल्ली घोषणा पत्र पास…’ भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, क्या ब्रिक्स के साझा बयान से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की मुश्किलें?

BRICS Summit 2026 Update/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 12, 2026 / 11:59 pm IST

Published Date: September 12, 2026 11:58 pm IST

HIGHLIGHTS

  • ब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है।
  • नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।
  • समिट के दिल्ली डिक्लेरेशन में सभी देशों ने सर्वसम्मति से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है।

BRICS Summit 2026 Update: नई दिल्ली: ब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। समिट के दिल्ली डिक्लेरेशन में सभी देशों ने सर्वसम्मति से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। डिक्लेरेशन में आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया गया, जिसमें कहा गया कि आतंकवाद की कोई वजह स्वीकार्य नहीं है। समिट के समापन सत्र में दिल्ली डिक्लेरेशन के घोषणा पत्र के 40वें नंबर पर पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र है।

इसमें लिखा है ‘हम आतंकवाद के किसी भी कृत्य की निंदा करते हैं। इसे आपराधिक और किसी भी परिस्थिति में अनुचित मानते हैं, चाहे उसके पीछे कोई भी मकसद हो। हम 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कोई किसी का धर्म देखकर हत्या नहीं कर सकता.. हम आतंकवाद के सभी रूपों की मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

BRICS Summit 2026 Update: पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के सामने नई दिल्ली घोषणा 2026 को अपनाने का प्रस्ताव रखा। किसी भी सदस्य देश ने कोई आपत्ति नहीं जताई है, इसके बाद नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।

साझा घोषणा पत्र में आतंकवाद पर इस तरह की भाषा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पहलगाम हमले का नाम लेकर सामूहिक निंदा और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया गया है। यहां पाकिस्तान का नाम लिए बिना सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है क्योंकि पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने हिंदुओं पर अटैक को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • शह मात The Big Debate: शराब कांड में उबाल, पिक्चर अभी बाकी है! नेताओं के बीच हो रहा बयानों का गैंगवॉर, जहरीली शराब मुद्दे पर फिर क्यों गर्म है सियासत?
  • शह मात The Big Debate: प्राचार्यों को नया फरमान… सख्त निर्देश पर घमासान, सरकार के फैसले पर शिक्षक संघ ने साधा निशाना, स्कूल शिक्षा के नए निर्देशों पर क्यों उठ रहे सवाल? 
  • UP Government Water Management: योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक.. हर फसल और पानी का बनेगा रिकॉर्ड

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: BRICS Summit 2026 Update

advertisement will close in 10 seconds ×

ads