पति की मौत, पत्नी ने तस्वीर लगाकर कांवड़ उठाई:गंगा में डूबते कांवड़िए को बचाया; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात
मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बरेली2 मिनट पहले
कॉपी लिंक
पश्चिमी यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा है, तो कोई जल लेने जा रहा है। इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं। कहीं ‘आदिपुरुष’ थीम तो कहीं ‘कांतारा’ फिल्म की थीम पर कांवड़ लेकर भक्त चल रहे हैं।
सहारनपुर में रजनी ने पति की याद में कांवड़ उठाई। उन्होंने कांवड़ पर पति की तस्वीर लगाई है। उन्होंने कहा- 2022 में पति निशु की मौत हो गई थी। हापुड़ डीएम कविता मीना और एसपी केजी सिंह ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। बरेली में मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। यहां कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने कांवड़ विलेज बनवाया है।
वहीं, हरिद्वार में गंगा में डूब रहे यूपी के कांवड़ियों को बचा लिया गया। मेरठ में दो दोस्त ‘किंगकांग’ बनकर कांवड़ लेकर निकले हैं। उनका कहना है कि वे 3 साल से कांवड़ ला रहे हैं। चाहते हैं कि कांवड़ लेकर आ रहे हर भोले के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।
इधर, जैसे-जैसे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। मुजफ्फरनगर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
10 तस्वीरों में देखिए कांवड़ के रंग-
आदिपुरुष की थीम पर कांवड़ सजाकर भक्त हरिद्वार की ओर बढ़ रहा है।
मेरठ में 3 भक्तों ने नोटों से अपनी कांवड़ सजाई है।
मेरठ में भक्त ने ‘कांतारा’ फिल्म की थीम पर कांवड़ सजाई है।
सहारनपुर में रजनी ने पति की तस्वीर कांवड़ पर लगाकर उनकी याद में कांवड़ उठाई है।
हरिद्वार में गंगा में डूब रहे यूपी के कांवड़िए को मौके पर तैनात SDRF जवानों ने बचाया।
हापुड़ डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए।
बरेली में बदायूं के कछला से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर बनाए गए हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट और ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात हैं।
बरेली की सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब है। शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
मेरठ में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे दिल्ली के रोहित और रोहन। रोहन किंगकांग के वेश में कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों का मनोरंजन कर रहा है।
यूपी में कांवड़े से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
.
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
कॉपी लिंक
गाजियाबाद में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए, देखिए VIDEO
गाजियाबाद में DCP सिटी धवल जायसवाल ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की।
5 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मेरठ में कां बुलडोजर के खिलौने सजाई कांवड़, देखिए VIDEO
6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मेरठ में सपा नेता गौरव चौधरी कांवड़ियों पर फूल बरसाए
मेरठ में सपा नेता गौरव चौधरी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। गौरव चौधरी वही हैं, जिन्होंने लखनऊ की मेयर और भाजपा नेता सुषमा खर्कवाल के घर के बाहर हंगामा किया था। उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोती थी और उसे चप्पल से पीटा था।
8 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मेरठ में कांतारा फिल्म की थीम पर कांवड़ को सजाकर चल रहा भक्त, देखिए VIDEO
27 मिनट पहले
कॉपी लिंक
हापुड़ में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए
हापुड़ डीएम कविता मीना और एसपी केजी सिंह ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।
56 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मुज़फ्फरनगर के एसपी सिटी बोले- कांवड़ियों की सुरक्षा को हमारी पुलिस अलर्ट है
मुज़फ्फरनगर के एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया-पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और उसी तरह से इस पवित्र कांवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए या किसी तरह की घटना-दुर्घटना करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा, कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्वों के द्वारा कुछ न कुछ प्लान बनाया जाता रहता है और जिसकी इंटेलिजेंस... रियल-टाइम इंटेलिजेंस हम लोग को लगातार मिलती रहती है।
तो इन्हीं इंटेलिजेंस पर काम करते हुए हम लोगों ने न सिर्फ वहां पर BDDS की यूनिट्स, डॉग स्क्वॉड की यूनिट्स लगातार चेकिंग के लिए लगाई हैं, ATS की यूनिट एक खड़ी की है। साथ ही हमारी खुद की जनपद पुलिस भी है। हमने कई जगहों पर मोर्चे बना के और वहां पर राउंड द क्लॉक हमने आर्म्ड आदमी डिप्लॉय कर दिया है।
05:51 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों की सुरक्षा को बनाए बंकर, बुलेटप्रूफ जैकेट में जवान तैनात
मुजफ्फरनगर में सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी और सख्त की जा रही है। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं, जहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात किए गए हैं।
05:43 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
सावन में रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे भक्त
04:58 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
बरेली में कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने बनवाया कांवड़ विलेज, VIDEO
04:52 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
बरेली में मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
बरेली में बदायूं के कछला से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने फूल बरसाए।
04:51 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
सहारनपुर की सड़कों में बम भोले के जयकारे करते हुए निकल रहे शिवभक्त, VIDEO
सहारनपुर में कांवड़ियों की भीड़ है। हरिद्वार से जल लेकर काफी संख्या में कांवड़िए आ रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त आगे बढ़ रहे हैं।
04:45 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
किंगकांग बनकर कांवड़ ला रहे दो शिवभक्त
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा किंगकांग कांवड़ियों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेरठ में स्कूटी पर सवार किंगकांग को देखने के लिए जगह-जगह शिवभक्त और बच्चे जुट रहे हैं।
रोहित ने बताया- यह उनकी तीसरी कांवड़ यात्रा है। मेरे साथ मेरा दोस्त रोहन भी है। रोहन स्कूटी चला रहा है। जबकि रोहित किंगकांग बनता है। रोहित ने कहा- हर साल वह सामान्य तरीके से कांवड़ लेकर जाते थे, लेकिन इस बार कुछ अलग करने का विचार आया। इसी वजह से उन्होंने किंगकांग का रूप धारण किया, ताकि रास्ते में शिवभक्तों का मनोरंजन करने के साथ यात्रा को यादगार बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने करीब एक महीने तक रिहर्सल भी की।
किंगकांग का कॉस्ट्यूम काफी मोटा और वजनदार है। रोहित ने बताया कि पोशाक के अंदर गर्मी कम करने के लिए पीछे छोटा पंखा लगाया गया है, फिर भी इसे घंटों पहनकर चलना आसान नहीं है। उनका कहना है कि भोलेनाथ का नाम लेकर निकलने के बाद धूप और गर्मी की ज्यादा चिंता नहीं रहती।
04:39 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
कांवड़ियों के नियमों के बारे में समझिए
04:38 AM9 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
ग्राफिक्स से समझिए कितनी तरह की होती हैं कांवड़ यात्रा
खबरें और भी हैं...
अतीक के बेटों के लिए बेकाबू हुई भीड़: पुलिसवालों ने थप्पड़ बरसाए, बंदूक की बट मारी, गम के बीच हंगामे की कहानी का VIDEO
2:57
कॉपी लिंक
शेयर
स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर: अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी; बुलंदशहर में मां बोली- दरिंदा मारा गया...खुश हूं
1:12
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
अतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया1:26
कॉपी लिंक
शेयर
विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया, PhD की फीस आधी कराने की सिफारिश की