टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, महिला को दिखाने लगा अपने प्राइवेट पार्ट्स, देखें VIDEO

Published on 12 जुल॰ 2026

बेंगलुरु(उत्तम हिन्दू न्यूज)- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला ने ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि पार्सल की डिलीवरी देने आया एजेंट टॉयलेट इस्तेमाल करने का बहाना बनाकर जबरन उसके फ्लैट में घुस गया और बाहर आने के बाद उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया, जिसके आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार, डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बाद टॉयलेट इस्तेमाल करने की अनुमति मांगने लगा। उसने कई बार मना किया और स्पष्ट कहा कि वह किसी अजनबी को अपने घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देती। महिला ने यह भी सुझाव दिया कि यदि कोई आपात स्थिति है तो वह पड़ोस में किसी अन्य व्यक्ति से सहायता ले सकता है। आरोप है कि इनकार के बावजूद डिलीवरी एजेंट ने महिला की अनुमति के बिना घर में प्रवेश कर लिया और वॉशरूम का इस्तेमाल किया। महिला ने आरोप लगाया कि टॉयलेट से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। उन्होंने आगे कहा, ‘जब वह वॉशरूम से बाहर आया, तो उसने मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। मुझे सदमा सा लगा, अपमानित महसूस हुआ और अपने ही घर में बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं हुआ।

𝐅𝐋𝐈𝐏𝐊𝐀𝐑𝐓 की delivery service पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बेंगलुरु की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 𝐅𝐋𝐈𝐏𝐊𝐀𝐑𝐓 का delivery agent बार-बार मना करने के बावजूद उसके घर में घुस गया, washroom इस्तेमाल किया और जाते समय कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की।

अगर ये आरोप… pic.twitter.com/ZvwH6wzi6O

— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) July 12, 2026

महिला ने पोस्ट में लिखा- मैं बहुत डर गई थी
महिला ने पोस्ट में यह भी लिखा कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही थी। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत डरी हुई थी। अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई होने के कारण, मैंने अपने फोन का कैमरा चालू रखा, मेन गेट खुला छोड़ा और उसी के पास खड़ी रही, क्योंकि मुझे डर था कि अगर कुछ हुआ, तो मैं मदद के लिए बाहर भाग सकूंगी। हम रोज़ महिलाओं के ख़िलाफ़ बलात्कार के अपराधों के बारे में सुनते हैं।’

महिला की पोस्ट वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला से संपर्क कर घटना से जुड़े सभी विवरण, डिलीवरी की जानकारी और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Be Interested In

  • रिटायरमेंट के लिए कितना सुरक्षित है NPS में निवेश? जानिए इसके बारे में सब कुछ
  • ‘ऑपरेशन L’ से विपक्ष को खत्म करने की तैयारी में CM विजय, AIADMK के 10 और विधायक छोड़ सकते हैं साथ
  • Reliance अनिल अंबानी समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त
  • PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले लिखे गए खालिस्तानी नारे, आतंकी ने ट्रेन के अंदर का वीडियो भी किया जारी
  • ‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ’, कंडक्टर ने कर्नाटक के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को बस से उतारा
  • महाराष्ट्र के हॉस्टल में ‘जहरीला’ खाना, 40 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, 5 ICU में भर्ती, DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश